नकुल धुल की 'बिग बॉस' में एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। नकुल धुल को संडे के एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। इस एंट्री के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई। नकुल ने शो में अपनी ऐसी पर्सनालिटी दिखाई है कि उनकी एंट्री के साथ ही लोग डरने लगे हैं। घर के कोने-कोने में उन्हें लेकर बातें हो रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर शो से उनकी एग्जिट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि महज 24 घंटे में ही नकुल धुल की 'बिग बॉस 20' से एग्जिट हो गई है। उनके इस एविक्शन का कारण हिंसा है। 

नकुल धुल हुए शो से बाहर!

कहा जा रहा है कि नकुल धुल आते ही एक ऐसे झगड़े में पड़ गए जहां वो अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और वायलेंट हो गए। दरअसल, काजी तौकीर और स्काउट का कोई झगड़ा चल रहा था और इसमें नकुल धुल भी इन्वॉल्व हो गए। इस दौरान गुल्लू मामला शांत करवाने आए, लेकिन चीजें और खराब हो गईं। देखते ही देखते नकुल धुल और गुल्लू के बीच बहस हुई और फिर दोनों में फिजिकल फाइट हो गई। इस झग्स में इतनी धक्का-मुक्की हुई कि पहले घरवालों को बीच में आकर इन्हें अलग करना पड़ा और 'बिग बॉस' भी इस मामले पर एक्शन लेने पर मजबूर हो गए। 

गुल्लू के साथ वायलेंट हुए नकुल धुल 

मेकर्स ने हिंसा के कारण नकुल धुल को शो से बाहर करने के फैसला ले लिया। यानी आधी रात को नकुल धुल शो से एविक्ट हो गए। मेकर्स ने इस बार हिंसा के बाद फौरन एक्शन लिया है और नकुल को तभी बिग बॉस के घर से बाहर आने का आदेश दे दिया। आपको बता दें, शो में एंट्री से पहले ही ये रूमर्स आने लगे थे कि नकुल धुल का शो का गुल्लू के साथ झगड़ा हुआ और वायलेंस के चक्कर में वो शो से बाहर हो गए। कहा जा रहा है कि ये झगड़ा प्लांड था और ये रूमर्स नकुल की टीम ने ही फैलाएं हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि हम नहीं करते। 

शो में 24 घंटे भी नहीं टिक पाए नकुल

अब नकुल धुल के झगड़े और एग्जिट से शो को खूब मसाला मिलने वाला है। वहीं, अगर नकुल धुल कुछ और दिन शो में टिकते तो दर्शकों को और भी मजा आता। उनकी एंट्री से सभी घरवाले न सिर्फ हैरान बल्कि डरे हुए थे। दर्शकों को भी लगा था कि अब शो देखने में और भी मजा आएगा। हालांकि, ये एंटरटेनमेंट 24 घंटे भी नहीं चल पाया। अब फैंस को इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का ही इंतजार है।