'बिग बॉस 20' में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। शो में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुईं और एक तो आते ही हाथापाई कर बैठा। नकुल धुल ने शो में एंट्री के साथ ही धमाका कर दिया है। उन्होंने आते ही बवाल मचा दिया और फैंस को शो देखने पर मजबूर कर दिया। नकुल और गुल्लू के बीच ऐसी झड़प हुई कि मामला हाथ से निकल गया। नकुल ने इतना जोर से गुल्लू को धक्का मारा कि मेकर्स ने नकुल के लिए आधी रात को घर से बाहर निकलने के लिए दरवाजे खोल दिए। हालांकि, 'बिग बॉस' के इतिहास में ये पहली बार नहीं हुआ, जब कोई कंटेस्टेंट हिंसा करके शो से आउट हुआ हो। इससे पहले भी ये 5 कंटेस्टेंट्स अपना आपा खोकर दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ मारपीट कर चुके हैं।
कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' में कुशाल टंडन का अग्रेशन वक्त-वक्त पर देखने को मिला। अरमान कोहली के साथ कई बार उनके झगड़े हुए और मेकर्स ने उन्हें कई बार हिंसा को लेकर चेतावनी भी दी। हालांकि, गौहर खान को लेकर वीजे एंडी ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि कुशाल टंडन बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने कुशाल टंडन एंडी के साथ हिंसा कर दी। इसके बाद मेकर्स ने कुशाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें शो से बाहर कर दिया था।
अभिषेक कुमार
'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का लव ट्रायंगल देखने को मिला था। अभिषेक ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड थे और समर्थ को उस दौरान ईशा डेट कर रही थीं। एक दिन ईशा और अभिषेक एक मुद्दे पर आपस में लड़ रहे थे और समर्थ इस दौरान अभिषेक से पंगा लेने लगे। जब अभिषेक गुस्से में थे तो बीच झगड़े में समर्थ ने उनके मुंह में टिशू पेपर ठूस दिया और अभिषेक को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने नेशनल टीवी पर समर्थ को चांटा जड़ दिया।
उमर रियाज
आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी हिंसा के आरोप में शो से बाहर निकाले जा चुके हैं। सीजन 15 में एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल रश्मि देसाई पर पानी डालकर उन्हें गिराने की कोशिश कर रहे थे। ये हरकत देखकर उमर रियाज को इतना गुस्सा आया कि वो हिंसक हो गए और उन्होंने प्रतीक के साथ मारपीट कर ली। मेकर्स ने तुरंत इस हरकत के लिए उमर को बेघर कर दिया था।
अशनूर कौर
'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर ने एक ऐसी चीज की थी जिसके बाद दर्शक भी हैरान रह गए थे। टास्क के दौरान अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को लक्कड़ के फट्टे से जानबूझकर मुंह पर मारा था। उनकी ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
मधुरिमा तुली
'बिग बॉस 13' में मधुरिमा और विशाल का झगड़ा पूरे सीजन की हाईलाइट था। मधुरिमा ने शो में विशाल की पैन से पिटाई की थी और इसका पहले तो मजाक बना, लेकिन फिर मधुरिमा तुली के खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें शो छोड़कर जाने के लिए कह दिया गया। मधुरिमा ने विशन को इतना जबरदस्त मारा था कि पैन ही टूट गया था।