'बिग बॉस' के घर में माही विज ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर दिया है। अब तक फैंस को इस सवाल का जवाब नहीं मिला कि जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज ने एलिमनी में कितने पैसे लिए थे। अक्सर सेलिब्रिटीज के तलाक के बाद यही पूछा जाती है कि उन्हें कितनी एलिमनी मिली है। अब माही ने नेशनल टीवी पर एलिमनी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उनका कहना है कि पति से तलाक लेने के बाद उन्होंने एक रुपये की भी एलिमनी नहीं ली।

माही ने रोते-रोते सुनाई एलिमनी की कहानी 

आपको बता दें, माही ने रोते-रोते सबको अपने तलाक के बाद की कहानी सुनाई। एक्ट्रेस ने बताया कि सिंगल मदर होने के बाद उन्होंने जब खुद अर्शिफा खान की परवरिश पर सवाल उठाया तो उन्हें इस बात का अच्छा नहीं लगा। दरअसल, हाल ही में अर्शिफा खान ने एक लाइफ जाने के बाद गुस्से में कुछ कंटेस्टेंट्स के बेड पर पानी डाल दिया था। इस बात से नाराज होकर माही ने अर्शिफा की परवरिश को लेकर कमेंट किया। हालांकि, बाद में उन्हें गिल्ट हुआ तो अर्शिफा से माही ने खुद माफी मांग ली। इसके बाद अगले दिन अर्शिफा दोबारा माही से इसी बात पर झगड़ने लगीं तो माही इमोशनल हो गईं। ऐसे में उन्होंने आंसू बहाते हुए घरवालों के सामने बड़ा खुलासा कर डाला।

एलिमनी में माही विज ने नहीं लिया एक भी पैसा 

माही ने कहा, 'मैंने परवरिश को लेकर बोला था, नहीं बोलना चाहिए था क्योंकि मैं भी सिंगल मदर हूं। मुझे मालूम है कि मेरा एक-एक दिन कैसे जाता है। मुझे जय पुश करता है कि मैं तारा को देखता हूं, तू बाहर निकल, तू कहीं जाती नहीं है, तू घर पर तारा के लिए बैठी रहती है। मेरी लाइफ बच्चे के आस-पास घूम रही है। मैंने एक पैसे की एलिमनी नहीं ली। एक पैसे का मेंटेनेंस कुछ नहीं लिया। अपने दम पर आज यहां पर बैठी हूं ताकि मेरे बच्चे की लाइफ सिक्योर हो जाए। ऐसा नहीं है, वो नहीं करता। वो करता है, बहुत करता है, लेकिन मुझे किसी से पैसे मांगना अच्छा नहीं लगता।'

माही ने की जय की तारीफ 

माही ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उसकी कमाई का पैसा है। मैं कोर्ट में खड़ी थी, तो जज ने 4 बार पूछा कि एलिमनी ले लो। मैंने नहीं ली क्योंकि उसने कमाया है, उसकी मेहनत है। ऐसा नहीं कि वो किसी चीज के लिए मुझे मना करता। मुझे पता है कि उसका पूरा लॉकर मेरे लिए खुला है, पर फिर मुझे ऐसा लगता है कि उसने मेहनत की है, 16-16 घंटे वो खड़ा हुआ है। उसकी मेहनत का पैसा है।' बा माही का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।