आज आपको आपके सितारे किस दिशा में लेकर जाने वाले हैं ये जान लेते हैं। 11 सितंबर का दिन कई लोगों के लिए पुराने गमों को भूलकर आगे बढ़ने का मौका है। मन के बोझ को पीछे छोड़कर इन लोगों को नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाने हैं। अतीत में अटके रहने से आने वाला कल भी प्रभावित होता है। ऐसे में आज आपको खुद पर काम करना होगा। 

मेष

कल की नाकामियों रहेगा तो आने वाली जीत में भी देरी होगी। जिस चीज से आपको कामयाबी नहीं मिल रही उसे भूल जाएं और आज उन मौकों पर अपना ध्यान और ऊर्जा लगाएं जो आपके इंतजार में हैं।

वृषभ

पुराने जाने-पहचाने तरीकों पर अटके रहने से आराम जरूर महसूस होता है, लेकिन जरूरी बदलावों को अपना लें क्योंकि इससे आपको बेहतर अनुभव मिलेंगे। जो जिंदगी से जा रहा है उसे जाने दें क्योंकि इससे उन लोगों के लिए जगह बनेगी जो उसके लायक हैं। 

मिथुन

हर सवाल का जवाब ढूंढना जरूरी नहीं होता और न ही हर अध्याय में एक और पन्ना जोड़ने की जरूरत होती है। अनिश्चितता को पूरे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें। पीछे मुड़ने की जगह आगे बढ़े और इसी से आपको क्लोजर मिलेगा। 

कर्क

हीलिंग का ये मतलब नहीं है कि जो कुछ हुआ है उसे भूल जाएं। गुस्सा छोड़कर जो सबक आपको मिला है उसे याद रखें। दया भाव दिखाकर शांति को वापस महसूस करें, वो भी बिना अपनी सीमाओं और सेल्फ रिस्पेक्ट से खिलवाड़ किए।  

सिंह

पुरानी गलतियों से आपने सब कुछ सीख लिया है ,अब आप अपना फोकस नई चीजों, इससे आपका रिग्रेट कम होगा और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नया मकसद आपको अगले कदम की ओर ले जाएगा। 

कन्या

आपको जितना पता था उस हिसाब से आपने बेहतर फैसला ले लिया है। खुद को जज करने की बजाय आप जहां पहुंचे हैं उसकी सरहाना करें। 

तुला

हकीकत को अपनाने का मतलब ये नहीं है कि आप उम्मीद छोड़ दें। इसका मतलब है कि आप उन चीजों से लड़ना बंद कर दें जिन्हें आप बदल नहीं सकते। आज आप अपनी एनर्जी सिर्फ उसी चीज पर लगाएं जो मायने रखती है।

वृश्चिक

जब आप कुछ चीजों के मनमर्जी नतीजों के लिए जबरदस्ती करना बंद कर देंगे, तो परेशानियां अपने आप सुलझ जाएंगी। समय पर यकीन रखें और फ्यूचर में बेवजह इमोशनल बोझ ढोने की जगह आजादी महसूस करें।

धनु

किसी चीज के अंत से शुरू में निराशा महसूस होगी, लेकिन ये आपको चुपचाप आगे आने वाले मजेदार अनुभवों के लिए तैयार कर रहा है। आशावाद होकर नई शुरुआत का स्वागत करें, न कि उन चीजों में अटके रहें जो कभी वापस लौटने नहीं वालीं।  

मकर

पीछे मुड़कर देखने से कुछ भी बदलने नहीं वाला, लेकिन आगे बढ़ने से जरूर कुछ बदल सकता है। आज जो अवसर मिलने वाले हैं उनपर ध्यान दें और अनुशासन-बद्ध कदमों को पुरानी निराशाओं के खिलाफ करारा जवाब देने में इस्तेमाल करें।  

कुंभ

आप से जो भी उम्मीदें लगाई गई हैं उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी आपकी नहीं है। दूसरों की मंजूरी की जगह अपनी प्रामाणिकता को चुनें। आज आप अपने अनोखे नजरिए से बेहतर भविष्य बना सकते हैं। 

मीन

खुद को पुराने बोझ को पीछे छोड़ने की अनुमति दें। माफी की तरफ बढ़ाया हर कदम आपके दिल को मजबूत करेगा। साथ ही इससे आप एक बेहतर रिश्ते की जगह बना पाएंगे और इससे आपको मन की शांति और शानदार मौके मिलेंगे।