कियारा आडवाणी ने करीब 2 हफ्ते पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बार कियारा अपनी प्रेग्नेंसी को खुलकर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं। पिछले हफ्ते ही कियारा ने पूल सेल्फी शेयर की थी। वहीं, अब कियारा आडवाणी इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
कियारा आडवाणी का बदला लुक
आपको बता दें, कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो फैंस का अटेंशन अपनी ओर खींच रहा है क्योंकि इसमें कियारा को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। एक्ट्रेस का फेस बदला-बदला लग रहा है। अब इसके पीछे दो ही कारण हो सकते हैं- या तो प्रेग्नेंसी की वजह से कियारा आडवाणी का चेहरा अलग लग रहा है, या फिर इसका कारण उनका नया हेयरकट है। दरअसल, कियारा ने अपना नया हेयरकट फ्लॉन्ट करने के लिए ही ये वीडियो शेयर किया है।
कियारा आडवाणी हेयर बैंग्स में लगीं क्यूट
एक्ट्रेस ने जो नया हेयरकट लिया है उससे उनका लुक और भी फ्रेश लग रह है। वो काफी यंग दिख रही हैं। कियारा आडवाणी पर हेयर बैंग्स काफी अच्छे लग रहे हैं। अब अपने इस नए लुक से कियारा आडवाणी काफी खुश हैं और इसलिए उन्होंने अपनी वीडियो फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हेयरकट से कुछ ऐसा होता है कि आप हल्का महसूस करने लगते हैं।' अब एक्ट्रेस का ये नया लुक वायरल हो रहा है। फैंस को ये काफी पसंद भी आ रहा है।
नजर नहीं आया बेबी बंप
वहीं, वीडियो में कियारा आडवाणी लूज कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कियारा का बेबी बंप भी दिखाई नहीं दे रहा। इससे पहले भी कियारा की जो तस्वीरें सामने आई थीं, उनमे बेबी बंप नजर नहीं आया था। ऐसा लगता है कि कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि इस बार कियारा आडवाणी का प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस कैसा रहता है।