श्रीलंका अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां उसे तीन मैचों की T20I सीरीज के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेल रही है। इंग्लैंड ने T20I सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया था। अब दोनों टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं, जहां इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 89 रन के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में हैरी ब्रूक ने शतक भी जड़ा था। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। वहीं, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने शतकीय पारी खेलते हुए 121 रन ठोके। इस शानदार पारी के लिए मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
मेंडिस ने खेली तूफानी पारी
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। श्रीलंकाई कप्तान ने शानदार शतक जड़ा। मेंडिस ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन बनाए। कामिंडु मेंडिस ने 54 रन, पवन रत्नायके ने 48 रन और जेनिथ लियानागे ने 32 रन बनाए। बाकी खिलाड़ियों ने भी टीम का भरपूर साथ निभाया। इंग्लैंड की तरफ से रेहान अहमद और गस एटकिंसन ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने भी एक विकेट हासिल किया। इसके बावजूद श्रीलंका ने 321 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
बैंटन और डकेट के बीच 143 रन की शानदार साझेदारी
इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। टॉम बैंटन ने 56 गेंदों में 71 रन बनाए, जबकि बेन डकेट ने 63 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। इसके बाद जो रूट 17 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इंग्लैंड 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38वें ओवर में 254/4 के स्कोर पर था और जीत की ओर बढ़ रहा था। उसी समय जोस बटलर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और वह 67 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद मैच का रुख बदल गया और इंग्लैंड की टीम 305/9 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। श्रीलंका ने मुकाबला 16 रन से अपने नाम कर लिया।
कप्तान कुसल मेंडिस ने जड़ा शानदार शतक
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने अपनी टीम को 321 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 121 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कुसल मेंडिस ने पवन रत्नायके के साथ दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। पवन रत्नायके ने 48 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और टॉम बैंटन ने पहले विकेट के लिए 143 रन की शानदार साझेदारी की।