लव और स्काउट का रिश्ता इस वक्त गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। 'बिग बॉस' के घर में इन दोनों की नजदीकियां दर्शकों को भी पसंद नहीं आ रहीं। भाई-बहन बोलकर ये दोनों जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं वो काफी आपत्तिजनक लगती हैं। काशवी इन दोनों को नेशनल टीवी पर इस चीज के लिए फटकार भी लगा चुकी हैं, लेकिन ये दोनों रुकने के नाम ही नहीं ले रहे। कुछ दिन तक इन दोनों ने थोड़ा फिजिकल डिस्टेंस बनाया था, जिसकी कसर एक ही एपिसोड में पूरी हो गई। लेटेस्ट एपिसोड में लव और स्काउट फिर से एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए।
फिर शुरू हुआ लव और स्काउट का ड्रामा
सभी कंटेस्टेंट्स के लिए इस वक्त शो में अपने इमोशंस छुपाना काफी मुश्किल हो रहा है। फैमिली से मिले मैसेज सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया है। इसी बीच लव भी अपनी मां की आवाज सुन खुशी से झूम उठीं। मां बार-बार यही कहती रही कि लव को सोलो खेलना चाहिए और ये मैसेज मिलने के बाद भी लव पूरा समय स्काउट के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आईं। लव ने फौरन स्काउट को गले लगाया और इसके बाद तो ये सिलसिला रुका ही नहीं।
एक ही एपिसोड में 8-10 बार लगे गले
पूरे एपिसोड की हाईलाइट स्काउट और लव का गले लगना था। दरअसल, दोनों ने एक-दूसरे को एक या दो बार नहीं, बल्कि कम से कम 8-10 बार हग किया था। लव हर थोड़ी देर में आकर स्काउट को हग करने के लिए कहती हुई नजर आईं और दोनों कसकर एक-दूसरे को हग करते रहे। एक बार तो स्काउट ने लव को गले लगाते हुए उठा भी लिया था। ये देखकर दर्शक भी अनकंफर्टेबल हो गए। सोशल मीडिया पर अब लोग इसी बारे में बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यंग ने भी कनिका और आम्रपाली दुबे को हग किया था, लेकिन उनका तरीका अलग था, जो देखने में बुरा नहीं लगा।
लोगों को नहीं आया पसंद
दूसरी तरफ लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि लव सिर्फ स्काउट को ही बार-बार गले लगा रही थीं, जब उनके पास आम्रपाली भी खड़ी थीं। आम्रपाली को देखकर भी लव उन्हें इग्नोर कर रही थीं और स्काउट को ही ढूंढ रही थीं। अब लव की ये हारकर उन पर और स्काउट के रिश्ते पर भारी पड़ सकती है। लव और स्काउट कई बार डांट पड़ने और तमाशा बनने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।