'बिग बॉस 20' में अभी तक स्काउट के रिश्ते को लेकर चर्चा चल रही थी। काशवी के आने के बाद स्काउट ने कई बार ये बात कही है कि काशवी ने कोई बार उन्हें माफ किया है और वो कई बार कांड कर चुके हैं। यहां उनका मतलब चीटिंग से था। वहीं, अब इस शो में यंग का कबूलनामा भी सामने आ गया है। यंग ने नेशनल टीवी पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। उन्होंने अब खुद इस बात को एक्सेप्ट कर लिया है कि वो भी अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे चुके हैं। यंग के इस खुलासे से फैंस भी हैरान हैं।
यंग ने किया गर्लफ्रेंड को चीट
दरअसल, इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' में थोड़ा इमोशनल सीन चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स को घरवालों के ऑडियो मैसेज और उनकी तस्वीरें मिल रही हैं। ऐसे में सभी लोग काफी इमोशनल हैं और कुछ कंटेस्टेंट्स डरे भी हुए हैं कि कहीं उनकी गर्लफ्रेंड का मैसेज आएगा भी या नहीं। ये डर अब तक सिर्फ स्काउट के चेहरे पर दिखाई दे रहा था, लेकिन अब यंग को भी लगने लगा है कि कहीं उनकी गर्लफ्रेंड उनसे ब्रेकअप न कर लें। अपनी फैमिली का मैसेज और फोटो मिलने के बाद यंग ने स्काउट को एक बड़ा सच बताया।
10 बार दिया यंग ने गर्लफ्रेंड को धोखा
यंग ने सोफे पर बैठकर स्काउट के कान में कहा- 'मैंने चीट किया है उसको। 10 बार अलग-अलग टाइम।' यंग ने ये भी बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड को इस बारे में पता नहीं था और जब वो शो में आए तब उन्हें इस बारे में पता चला होगा। अब ये कन्फेशन सुनकर 'बिग बॉस' के फैंस भी दंग रह गए हैं। यंग अभी तक शो में अपनी गर्लफ्रेंड के गुणगान गाते हुए नजर आ रहे थे। वो बार-बार यही कह रहे थे कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पूरी दुनिया को इग्नोर कर सकता हूं। उसको बहुत सिक्योर फील करवाता हूं। पूरी दुनिया के सामने यंग ने एक आइडियल बॉयफ्रेंड की इमेज बनाई थी, लेकिन अब उनके इस बयान के बाद वो इमेज पूरी तरह से खराब हो गई है।
यंग के कन्फेशन ने किया हैरान
यंग का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। स्काउट की तरह यंग भी चीटर निकले, ये बात उनके फैंस को काफी निराश कर रही है। अभी तक जो यंग स्काउट को सही और गलत का ज्ञान दे रहे थे, अब उनकी खुद की चोरी पकड़ी गई है। 10 बार गर्लफ्रेंड को चीट करने वाले बयान ने यंग को एक बड़ी कंट्रोवर्सी में डाल दिया है। अब सभी को इंतजार है कि कब यंग की गर्लफ्रेंड शो में आएगी और बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा।