(By- Sundeep Kochar) आज फ्रस्ट्रेशन को छोड़ पेशेंस बनाए रखें। जो मुश्किलें लम्बे समय से चली आ रही हैं आज उनके हल होने की संभावना है। ध्यान रखें कि बात करने से ही मुश्किलें सुलझती हैं और साथ ही आपसी तनाव भी दूर होता है। आज आपको अलग तरह से सोचने होगा क्योंकि इसी से फयदा होता है। चलिए जानते हैं कि कौन-सी राशि पर कौन-सी बात लागू होती है। 

मेष

जिस चुनौती में आप उलझे हुए थे वो आखिरकार अब आपको समझ आने लगेगी। फ्रस्ट्रेशन की जगह पेशेंस के साथ उससे डील करें क्योंकि फ्रेश तरह से सोचने से आपको प्रैक्टिकल सॉल्यूशन मिलेगा।  

वृषभ

हफ्तों से आप जिस मुश्किल में फंसे हुए थे अब उसका समाधान मिलने वाला है। शांत रहें और अपने नजरिए पर यकीन रखें क्योंकि आज डटे रहने से ज्यादा असर पड़ेगा न कि फैसलों में जल्दबाजी करने से।  

मिथुन

समस्या पर बात करने से सही समाधान मिल सकता है। दूसरे का नजरिया जानने में हिचकिचाएं नहीं क्योंकि अच्छी एडवाइस उसी से मिलती है जो आपके हालातों को बेहतर तरीके से समझता है।  

कर्क

इमोशनल क्लैरिटी मिलने से वो चीजें सुलझ सकती हैं जिनकी वजह से आपका दिल भारी हो रहा था। ईमानदारी से सोचेंगे तो अनिश्चितता दूर होगी, जिससे आप कॉन्फिडेंस और मन की शांति के साथ आगे बढ़ पाएंगे।

सिंह

आज मुश्किल हालातों में घमंड के बजाय कॉन्फिडेंस की जरूरत है। अगर कोई मार्गदर्शन करें तो उसे कमजोरी न समझें क्योंकि सब कुछ अकेले करने की कोशिश के बजाय टीम वर्क करना बेहतर होता है।

कन्या

परफेक्ट जवाब की तलाश करना बंद करें और प्रैक्टिकल प्रोग्रेस पर फोकस करें। आज छोटे-छोटे सुधार सफलता ला सकते हैं, जिससे साबित होगा कि स्थिरता के साथ समस्या सुलझ सकती है, परफेक्शन से नहीं।  

तुला

आपसी सहमति से वो तनाव दूर हो सकता है जो लंबे समय से चला आ रहा है। लड़ाई में जीतने के बजाय समझ को चुनें, आपसी सम्मान से आपके जरूरी रिश्ते मजबूत होंगे और जो बैलेंस बिगड़ा था, वो वापस आएगा।

वृश्चिक

जो छुपा हुआ था वो आखिरकार इतना साफ हो जाएगा कि आप आत्मविश्वास के साथ उस पर बात कर सकेंगे। अपने अवलोकन पर भरोसा रखें, सब्र बनाए रखें और बिना बात की विरोध से बचें। सच आपके अगले फैसले का मार्गदर्शक करेगा।   

धनु

क्रिएटिव समाधान तब मिलेगा जब आप उसकी सबसे कम उम्मीद करेंगे। आज जो भी मुश्किलें आएं उसमें आशावाद बने रहें क्योंकि लचीलापन मुश्किलों को मौकों में बदलने में मदद करता है। इससे आपका कॉन्फिडेंस और एक्सपीरियंस मजबूत होता है। 

मकर

आज आपका अनुशासित दिमाग मुश्किल हालातों को सुलझाने में मदद करेगा। व्यवस्थित ढंग से काम करते रहें क्योंकि दृढ़ निश्चय से ही वास्तविक जवाब मिलेंगे, को दूसरे लोग हड़बड़ी में देख नहीं पाए।  

कुंभ

आज अलग तरह से सोचने से आपको फायदा हो सकता है। रूढ़ि-विरुद्ध दृष्टिकोण से पूरी समस्या हल हो सकती है। याद रखें कि नई खोज तब कामयाब होती है जहां पारंपरिक तरीके नाकाम रहते हैं। 

मीन

आज कोई भी फैसला लेने से पहले अपने मन की आवाज को ध्यान से सुनें। आपकी आंतरिक समझ आसान समाधान की ओर इशारा करती है, जिससे कन्फ्यूजन क्लैरिटी और इमोशनल कॉन्फिडेंस में बदल जाती है।