'बिग बॉस सीजन 20' में वैसे तो लड़के सबसे अग्रेसिव हैं और अक्सर टास्क में आमने-सामने आ जाते हैं। फिर भी इस घर में एक फीमेल कंटेस्टेंट ऐसी हैं, जो इन अग्रेसिव मेल कंटेस्टेंट्स से भी ज्यादा बदतमीजी करती हुई नजर आ रही हैं। मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने शो में बैक टू बैक ऐसी चीजें की हैं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार लताड़ा जा रहा है। रीति तिवारी जो कुछ भी कर रही हैं उन्हें इंटरनेट पर नापसंद ही किया जा रहा है। पहले तो लोग सिर्फ रीति तिवारी के रैप की ही ट्रोलिंग कर रहे थे, लेकिन अब उनके बर्ताव पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रीति तिवारी बार-बार इस्तेमाल कर रहीं अपशब्द
आपने देखा होगा कि वीकेंड का वार के बाद रीति तिवारी ने काजी तौकीर पर अपना फ्रस्ट्रेशन निकाला था। काजी का झूठ जब सलमान ने घरवालों के सामने रिवील किया तो रीति तिवारी उन पर भड़क गयी थीं। रीति तिवारी ने लगातार काजी से बदतमीजी की, लेकिन हद तो तब हो गई जब वो बिना बात काजी को गालियां देने लगीं और बाप पर जाने लगी। अचानक से उनका ये भद्दी साइड सामने आया और हर कोई हैरान रह गया। ऐसा लग रहा था कि कोई गली का टपोरी शो में आकर झगड़ा करने लगा हो।
टास्क में पार की हद
अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है। 'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड में अब आपको रीति तिवारी का सबसे बेहूदा अंदाज देखने को मिलेगा। टास्क के नाम पर मनोज तिवारी की बेटी नेशनल टीवी पर बेहूदगी की सारी हदें पार करती हुई नजर आ रही हैं। डिस बैटल में उन्होंने काजी तौकीर को मां-बहन की गालियां दी हैं। ये सुनकर काजी आग बबूला हो गए और शो में भड़क उठे। इतना ही नहीं रीति ने इसी टास्क में उदिति सिंह के साथ भी घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है। वो भूल गईं कि डिस का मतलब गाली-गलौज करना नहीं होता।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20 के सारे कंटेस्टेंट्स निकले 'फिसड्डी', नॉमिनेशन टास्क में किसी की नहीं चली अकल
रीति तिवारी की वजह से बिगड़ा माहौल
रीति तिवारी की एक हरकत ने पूरे टास्क का माहौल बिगड़ दिया। साथ ही ऑडियंस का मजा भी किरकिरा कर दिया। अपनी इस करतूत के बाद भी वो काजी और उदिति से माफी मांगने की बजाय उनसे लड़ते हुए नजर आईं। ऐसा लग रहा है कि रीति इस सीजन की मनोज तिवारी नहीं, बल्कि डॉली बिंद्रा हैं। रीति तिवारी की भाषा को लेकर अब उन्हें इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।