अनन्या पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर खबरों में हैं। उनका नाम इन दिनों अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया के साथ जोड़ा जा रहा है। इसकी वजह दिवाली पार्टी और अनन्या का सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने फैंस को गॉसिप करने पर मजबूर कर दिया है। आपको बता दें, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हर साल की तरह इस बार भी शानदार दिवाली पार्टी रखी थी। इस जश्न में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं, पार्टी में अनन्या पांडे और आरव भाटिया साथ नजर आए। दोनों के साथ दिखने से ही उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाई शुरू हो गए।

एक जैसे आउटफिट में दिखे दोनों 

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे और अक्षय कुमार के बेटे आरव का लुक भी लोगों को काफी पसंद आया। दोनों ने दिवाली पार्टी के मौके पर मिलते-जुलते सफेद और सिल्वर रंग के कपड़े पहने थे। आरव पार्टी में व्हाइट खूबसूरत कढ़ाई वाले कुर्ता में नजर आए। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पायजामा और स्टोल कैरी किया था। वहीं, अनन्या भी सिल्वर और व्हाइट लहंगे में बेहद प्रीटी लग रही थीं। उनका ये आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। अनन्या का ये लुक इसलिए भी खास था क्योंकि उनका लहंगा फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'शावा शावा' में रानी मुखर्जी के आइकॉनिक आउटफिट से इंस्पायर्ड था।

अनन्या के कैप्शन ने खींचा ध्यान 

पार्टी की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अनन्या के इंस्टाग्राम पोस्ट ने खींचा। एक्ट्रेस ने आरव भाटिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और उसके साथ सिर्फ दो शब्द लिखे- 'माय हार्ट'। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर अफवाहें शुरू हो गईं। फैंस इस छोटे से कैप्शन के अलग-अलग मतलब निकालने लगे। कुछ लोगों को ये दोनों की खास बॉन्डिंग का हिंट लगा, तो कुछ ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हालांकि, अनन्या के इस पोस्ट या दोनों के साथ पार्टी में नजर आने से उनका रिलेशनशिप कन्फर्म नहीं होता। दोनों की तरफ से डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

सेलेब्स से सजी थी मनीष की पार्टी

आपको बता दें, मनीष मल्होत्रा की इस पार्टी में सिर्फ अनन्या और आरव ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सुहाना खान और जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स ने पार्टी की रौनक बढ़ाई थी। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। ऐसे में अनन्या और आरव की तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लग रही हैं।