नितेश तिवारी की Ramayana का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे क्योंकि इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और रवि दुबे के अलावा और भी कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस माइथोलॉजिकल फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि ये फिल्म 4,000 करोड़ से भी ज्यादा बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म रिलीज से पहले कई विवादों का सामना कर चुकी है। इतना कुछ होने के बाद अब रिलीज के बाद इस फिल्म को फैंस का कैसा रिस्पांस मिल रहा है ये भी जान लेते हैं। 

'रामायणम्' पर लोगों का रिएक्शन 

अब ट्विटर पर लोग फिल्म को लेकर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'देखने लायक सीक्वेंस, ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर।' तो एक फैन ने लिखा, 'रामायण देख रहा हूं, और सच कहूं तो, इसे बनाने वालों ने बहुत शानदार काम किया है। इसे जरूर देखना चाहिए। भले ही आप धार्मिक न हों, भगवान में विश्वास न रखते हों, या रामायण को सिर्फ एक पौराणिक कथा मानते हों, फिर भी आपको इसे इसकी कहानी और स्क्रीन पर इसे जिस खूबसूरती से पेश किया गया है, उसके लिए जरूर देखना चाहिए। इसकी सिनेमैटोग्राफी बहुत भव्य है, दृश्य बहुत आकर्षक हैं, संगीत बहुत सुंदर है और कलाकारों का अभिनय भी प्रभावशाली है। लेकिन मेरी बस एक शिकायत है- इसकी कहानी बहुत ज्यादा प्रिडिक्टेबल थी।'

फैंस को कैसी लगी फिल्म?

एक शख्स ने लिखा, 'सिनेमैटिक भव्यता कुछ ऐसी दिखती है! हर फ्रेम एकदम जादू है!' तो कोई बोला, 'बेहतरीन सिनेमा! एक-एक पैसा वसूल है। दोस्तों, जरूर जाकर देखें! आप कुछ ऐसा देखने वाले हैं जो शानदार से कम नहीं है। इंद्र बनाम रावण - एकदम जबरदस्त सिनेमाई नजारा था! नीतीश भाई, आपने तो कमाल कर दिया!'

रणबीर और यश की हो रही तारीफ 

एक शख्स ने ट्वीट कर कहा, 'मैं मानती हूं, मुझे इस बात पर शक था कि रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार कैसे निभाएंगे। लेकिन वाह, उन्होंने मुझे गलत साबित कर दिया! स्क्रीन पर मुझे कहीं भी रणबीर कपूर नहीं दिखे, मुझे सिर्फ भगवान राम ही नजर आए। उनका ग्रेस, उनका आभा-मंडल, उनके भाव... सच में अद्भुत! एक ऐसी परफॉरमेंस जो हमेशा मेरे दिल में बसी रहेगी!' रणबीर के अलावा यश की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, 'रावण के रूप में यश दुनिया भर में लोगों का दिल जीत रहे हैं और उन्हें जबरदस्त तारीफ मिल रही है। भारतीय सिनेमा की इस पीढ़ी का कोई भी अभिनेता रावण के किरदार में इतना दमदार अभिनय नहीं कर पाता।'