समय रैना ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, यूट्यूब, लाइव कॉमेडी शोज, बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप और सब्सक्रिप्शन आधारित कंटेंट से उनकी कमाई में लगातार इजाफा हुआ है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की बढ़ती लोकप्रियता ने भी उन्हें भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में मदद की है।
समय रैना के पास है कितनी संपत्ति?
समय रैना अपनी नेटवर्थ की वजह से बहुत चर्चे में रहते हैं। 2026 की शुरुआत में समय रैना की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये बताई जाती थी। वहीं, अब अनुमान है कि ये 215 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है। उनकी कमाई स्टैंड-अप कॉमेडी, यूट्यूब, विज्ञापन और शतरंज से संबंधित कंटेंट से होती है। वे साल में लगभग 41 लाख अमेरिकी डॉलर कमाते हैं। समय ब्रांडेड इंस्टाग्राम रील के लिए 70-80 लाख रुपये, एक इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए 20 लाख रुपये से अधिक और एक स्पॉन्सर्ड स्टैटिक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 25-35 लाख रुपये चार्ज करते हैं। समय भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर लगातार कॉमेडी शोज करते रहते हैं।
समय रैना का लग्जरी कार कलेक्शन
समय रैना की लाइफ में लग्जरी के नाम पर कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें टोयोटा वेलफायर जिसकी कीमत 1.22 करोड़ है, मिनी कूपर जिसकी कीमत 40 से 45 लाख है, फोर्ड मस्टैंग जिसकी कीमत है 75 से 80 लाख के आस-पास है, किआ कार्निवल 35-40 लाख है और लगभग 1 करोड़ की पोर्श बॉक्सस्टर भी शामिल हैं।
समय रैना के आलीशान घर
समय रैना मुंबई में एक बड़े अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसे मॉडर्न और सिंपल अंदाज में डिजाइन किया गया है। घर की सजावट उनकी पर्सनालिटी और काम की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। इस घर में सुविधा, उनके काम कारोबार और बेहतर उपयोगिता पर खास ध्यान दिया गया है। यह जगह उन्हें आराम करने के साथ-साथ काम करने की भी पूरी सुविधा देती है क्योंकि वह घर से ही स्ट्रीमिंग और कंटेंट क्रिएशन का काम कर सकते हैं। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में उनका एक पुश्तैनी घर भी है।