तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली मूवी 'द वन: फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट' विवादों के बीच खड़ी हो गई है। सिंगर सरगम वैश ने मूवी के मेकर्स पर उनका गाना बिना परमिशन के इतेमाल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सिंगर सरगम वैश ने मेकर्स से गाना हटाने के लिए भी कहा। सरगम वैश ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर उनका गाना फिल्म में से नहीं हटाया गया, तो वो लीगल एक्शन लेंगे।  

सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेकरार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' का ट्रेलर 16 सितम्बर को रिलीज हुआ। जनता से ट्रेलर को खूब प्यार भी मिल रहा है। 'द वन' मूवी बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर बनी है। इस मूवी का दोनों स्टार्स और फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'द वन' मूवी की रिलीज डेट को 2 बार बदला गया था। अब आखिरकार यह मूवी 25 सितम्बर 2026 को रिलीज होने वाली है।  

सरगम वैश ने मेकर्स पर लगाए आरोप

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग मूवी 'द वन: फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट' पर चोरी का आरोप लगा है। सिंगर सरगम वैश ने फिल्म के मेकर्स पर उनका गाना उनसे बिना पूछे मूवी के ट्रेलर में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सरगम वैश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने ‘THE VVAAN’ का ट्रेलर देखा, जिसमें मेरे ओरिजिनल गाने का यूज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके गाने को इस्तेमाल करने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई। सिंगर सरगम वैश ने यह भी कहा कि ये गाना उनके लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बड़े लेबल के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस तरह बिना परमिशन के उनका गाना इस्तेमाल करने से उनके प्रोजेक्ट पर असर पड़ सकता है और अगर उनके प्रोजेक्ट पर असर पड़ा, तो इसके जिम्मेदार वो लोग होंगे।  

मेकर्स से की गाना हटाने की मांग

सरगम वैश ने सबूत दिखाते हुए कहा है, '1 मिनट 8 सेकंड से लेकर 1 मिनट 33 सेकंड तक गाने का नाम ऐगिरी नंदिनी है। उन्होंने मेरी मास्टर फाइल और प्रोडक्शन का वेसा ही इस्तेमाल किया है। कृपया मेरा गाना अपने ट्रेलर और फिल्म से हटा दें।' इस वीडियो पर CBFC ने भी कमेंट किया और पूछा जब आपने इस गाने को रिलीज नहीं किया था तो उन्हें आपकी मास्टर रिकॉर्डिंग कैसे मिली? इसका जवाब देते हुए सरगम वैश लिखते है, 'इस गाने को पहले ही एक बड़ी मूवी को दिया जा चुका था और अभी रिलीज नहीं हुआ था। किसी तरह ये गाना किसी जरिए से इस फिल्म तक पहुंच गया और ओरिजिनल प्रोजेक्ट से पहले ही इस्तेमाल कर लिया गया। मैं भी यही समझने की कोशिश कर रहा हूं।' उनकी इस पोस्ट पर कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने ट्रेलर पर कॉपीराइट लगाने को भी कहा।