बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार, 18 अक्टूबर की शाम जानलेवा हमला हुआ था। एक्टर गाड़ी में बैठे थे और कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक्टर के अलावा 2 और लोग घायल हुए। टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गंभीर चोटे आईं और टाइगर भी तस्वीरों में घायल दिखे। वहीं, अब हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर के हाथ पर चोटों के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि टाइगर श्रॉफ बस बाल-बाल बचे हैं।

टाइगर श्रॉफ के पूरे हाथ पर दिखे निशान 

आपको बता दें, अब जो टाइगर का वीडियो वायरल हो रहा है, उसे टीम टाइगर श्रॉफ नाम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्टर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वो बस अपने हाथ के निशान दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें टाइगर के एक हाथ पर हर जगह गोली के छर्रों के निशान देखे जा सकते हैं। एक्टर का हाथ छोटे-छोटे लाल निशान से भर चुका है। साथ ही बाइसेप्स पर एक बड़ा-सा निशान भी दिखाई दे रहा है।

वीडियो देख घबराए फैंस 

इसे देखकर फैंस भी उनकी रिकवरी को लेकर दुआ मांग रहे हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ की सेफ्टी को लेकर भी फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हुए इस अटैक की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ले चुका है। अनिल पंडित और हरमन संधू का दावा है कि ये हमला उन्होंने करवाया था। बिश्नोई गैंग का कहना है कि उन्होंने पहले भी एक्टर को फोन कर समझाया था, लेकिन टाइगर ने उनकी बात नहीं मानी। बिश्नोई गैंग का दावा है कि जो भी उनकी बात नहीं मानेगा और जो भी सलमान खान संग काम करेगा टाइगर के बाद अगला नंबर उसका होगा।

इंडस्ट्री में डर का माहौल 

अब इन धमकियों और हमलों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री डर चुकी है। एक के बाद एक इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जो कलाकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े पर रहे हैं। मुंबई पुलिस वैसे तो आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, स्टार्स को प्रोटेक्शन भी दी जा रही है।