मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का नाम इस वक्त विवादों में है। उन पर सबके सामने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने शराब के नशे में धुत होकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया है। ये वीडियो पिछले कुछ दिनों से गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। जिस वक्त उत्तराखंड के मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने आरोप लगाया था तभी सिंगर ने अपनी सफाई में उन्हें कहा था कि वो शराब नहीं पीते। दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने भी ये दावा किया कि दलेर मेहंदी शराब को हाथ नहीं लगाते। मीका ने इस दावे के साथ अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया। अनुपम खेर, राजपाल यादव और कपिल शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज भी खुलकर बोलते नजर आए हैं कि दलेर मेहंदी शराब का सेवन नहीं करते।
दलेर मेहंदी का पुराना वीडियो वायरल
ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सच क्या है? इन दावों में सच्चाई है या फिर मंत्री सुबोध उनियाल सही कह रहे थे? इस बात का खुलासा कंट्रोवर्सी से करीब 3 साल पहले दलेर मेहंदी ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। जबसे दलेर मेहंदी पर शराब पीने के इल्जाम लगे हैं उनका सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में खुद सिंगर ने कहा था कि वो शराब हो हाथ नहीं लगाते। उन्होंने इस पीछे का कारण भी रिवील किया था। अपने इस बयान में उन्होंने 2 शर्तों का भी जिक्र किया था। चलिए जानते हैं कि क्या है वो शर्तें जिसके कारण दलेर मेहंदी ने कभी शराब को नहीं छुआ।
रिवील की शराब ने पीने की वजह
सिंगर दलेर मेहंदी ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया उनके एक उस्ताद थे, जिनसे उन्होंने गाना सीखा था। दलेर मेहंदी के उस्ताद का नाम रात अली खान था। उनकी दो शर्त थीं कि दलेर मेहंदी कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे और दूसरी कि वो कभी अपने बाल नहीं कटवाएंगे। पहली बार उस्ताद ने कहा और फिर उनकी मम्मी भी पंजाबी में कहती थीं कि कभी बाल नहीं कटवाने। दरअसल, उनकी मां ने बड़ी मुश्किल से गुरु गोविन्द सिंह से मांगा था। वो रोज सुबह 3 बजे पटना साहब जाती थीं और अरदास करती थीं कि उन्हें एक बेटा दे दें। ऐसे में वो उन्हें बाल कटवाने से रोकती थीं। हालांकि, वो धर्मेंद्र और बाकि स्टार्स को देखकर अपने हेयरस्टाइल बदलने का सोचते थे, लेकिन मां और उस्ताद के कहने पर ये अरमान अधूरे रह गए।
झूठे साबित हुए दलेर मेहंदी पर लगे आरोप
इस वीडियो से साफ साबित होता है कि अपने उस्ताद को गुरु दक्षिणा देने के लिए दलेर मेहंदी ने उनकी दोनों शर्तें मान ली थीं। यानी सिंगर ने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। ऐसे में उनपर लगे आरोपों में कोई दम नहीं है। आपको बता दें, कहा जा रहा है कि दलेर मेहंदी इसलिए ठीक से गा और बोल नहीं पा रहे थे क्योंकि उनकी हालत कुछ ठीक नहीं थी। कुछ समय पहले ही सिंगर की सर्जरी हुई है और अभी वो रिकवर नहीं हुए हैं।