(By- Sundeep Kochar) 19 सितंबर को मेष से मीन राशि वालों को अपन मन की आवाज को ध्यान से सुनना होगा। दूसरों पर निर्भर रहने से अच्छा खुद पर और अपने फैसलों पर यकीन रखें। कुछ नया करने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको अच्छे मौके मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आज आपको हर चीज पर बारीकी से ध्यान देना है और वही करना है जो मन कहता है। मन की आवाज सुनने से न सिर्फ क्लैरिटी बल्कि शांति भी मिलेगी।
मेष
आपका पहला अनुमान सही हो सकता है, लेकिन सब्र के साथ ही इसकी पुष्टि करें। कोई भी कदम उठाने से पहले चीजों पर खास ध्यान दें और अपनी समझदारी से हौसले को और मजबूत करें।
वृषभ
अगर कुछ अच्छा ना लगे, तो उस फीलिंग को इग्नोर न करें। प्रैक्टिकल रहते हुए अपने मन की आवाज सुनें। आज अंतर्मन की आवाज और लॉजिक को साथ काम करने दें क्योंकि इससे आपके फैसले बेहतर होंगे।
मिथुन
लगातार शोर आपको आपकी समझदारी के रास्ते से भटका सकता है। आज कुछ पल शांति भरे पल बिताएं क्योंकि जब आपका दिमाग शांत होंगे तभी आपको क्लैरिटी मिलेगी।
कर्क
दूसरों से वैलिडेशन लेना बंद करें। अपनी इमोशनल इंटेलिजेंस पर भरोसा रखें क्योंकि आज आपके मन की आवाज आपको उन फैसलों की ओर ले जाएगी जो आपको खुशी देंगे।
सिंह
सही फैसला करने के लिए आपको किसी और के अप्रूवल की जरूरत नहीं है। आज अपने फैसलों पर यकीन रखें। हिचकिचाने की जगह खुद पर भरोसा रखें और हर जरूरी फैसले को मजबूत बनाएं।
कन्या
सावधानी से प्लैंनिंग करना जरूरी है, लेकिन उन बारीक एहसासों को नजर अंदाज न करें जिन्हें फैक्ट्स से समझाया नहीं जा सकता। लॉजिक और मन की आवाज का मेल आपको समझदारी भरे फैसले लेने में मदद करेंगे और चुने हुए रास्ते पर ज्यादा भरोसा दिलाएंगे।
तुला
आज जब आपको कई विकल्प मिलेंगे, तो उस विकल्प को चुनें जो आपको उलझन की जगह शांति दे। मन की शांति सबसे बड़ा संकेत होगी कि आप सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।
वृश्चिक
आज आपके मन की आवाज ऐसी बातें पकड़ लेगी जिन पर किसी और का ध्यान नहीं जाता। आज बिना वजह शक किए अपने निरीक्षण पर भरोसा रखें। इमोशनल रिएक्शन देने की जगह सोच समझकर फैसला लें।
धनु
आज अचानक से मिले मौकों को एक्स्प्लोर करें। आपकी एडवेंचर स्पिरिट ही दूसरों से पहले मौकों को पहचानने में मदद करेगी। इससे आपके नजरिए और पर्सनल ग्रोथ में विकास होगा।
मकर
सालों की मेहनत से मिली समझदारी आपको आज के फैसलों के लिए तैयार करेगी। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, धैर्य बनाए रखें और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस आपको सफलता और स्थिरता की ओर ले जाएगा।
कुंभ
आज आप अपने आइडियाज से सिर्फ इसलिए पीछे न हटें क्योंकि वो दूसरों से अलग हैं। आज अपनी अलग और हटके सोच पर भरोसा रखें क्योंकि अक्सर बड़े बदलाव लीक से हटकर सोचने से ही आते हैं।
मीन
आज आपकी अंदर की आवाज काफी मजबूत महसूस हो सकती है। बारीक एहसासों और संयोग को ध्यान से देखें और सुनें। मुश्किल को दूर करने और आगे की रोमांचक संभावनाओं को देखने के लिए खुद पर यकीन रखें।