एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने 21 सितम्बर को कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहली जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 21 सितम्बर को हुए फाइनल मैच में जो की एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स और जमैका किंग्समैन के बीच हुआ था, इस मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने बारबुडा फाल्कॉन्स को आठ विकेट्स से हराया और मैच जीत लिया। 

पहली पारी की हाइलाइट्स 

मैच की शुरुआत में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन किया। जमैका किंग्समैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद बेकार शुरुआत की और किर्क मैकेंजी 0 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनका साथ देने आए माज़ सदाकत ने बहुत तूफानी शुरुआत की और मात्र 58 गेंदों में 114 रन थोक दिए, जिसमें 9 छक्के 8 चौके शामिल थे। कीसी कार्टी ने 9 रन बनाए, सैम अयूब ने 22 गेंदों में 29 रन लगाए और आउट हो गए। कप्तान पॉवेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट आए। उनके साथ रोमेन मॉरिसन भी 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स के गेंदबाजी ने अच्छी गेंदबाजी की। सुफयान मोकिम ने 4, जोसफ ने 2 विकेट निकाले। जेडेन, शादाब, शमर ने एक-एक विकेट लिए। 

दूसरी पारी की हाइलाइट्स  

एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स बल्लेबाजी करने उतरी और 170 रन का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने रन का अम्बार लगा दिया। रहकीम कॉर्नवाल ने सिर्फ 6 गेंदों में 20 रन लगा दिए। इवन लेविस ने 38 रन सिर्फ 26 गेंद में लगा दिए। अमीर एंथोनी ने 34 गेंदों में 57 रन लिए। वहीं, हसन नवाज़ ने 47 रन ठोक दिए वो भी सिर्फ 35 गेंदों में और मैच जीत लिया। साथ ही कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने बल्लेबाजी में सिर्फ दो विकेट खोए, जिसमें से एक विकेट सैम ने निकाला और दूसरा विकेट विटेल ऑरलैंडो ने चटकाया।