भारत ने एशियाई गेम्स 2026 में दूसरे दिन की शुरुआत भी बहुत अच्छी की है। भारत ने पहले दिन शूटिंग में दो सिल्वर मैडल जीते। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह हासिल की। भारतीय टीम अब फाइनल में 22 सितम्बर को खेलेगी, जहां उनकी टक्कर श्रीलंका के साथ होगी। भारत ने टेबल टेनिस में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, तैराकी में भारत को निराशा मिली है।
भारत ने बांग्लादेश को बैडमिंटन में हराया
भारत और बांग्लादेश के बीच बैडमिंटन मैच में भारत ने 3 मैच से हराकर जीत अपने नाम की है। लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने मिलकर बांग्लादेश को हार का स्वाद चखाया है। लक्ष्य ने भारत को बहुत ही शानदार शुरुआत दिलाई- 21-4, 21-12 से आयमन इब्न जमन को हराया। आयुष शेट्टी ने गौरव सिंघा को 21-4, 21-13 से हराया। आखरी मैच भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने 21-15, 21-9 से हराकर 3-0 से भारत को मैच जीता दिया।
हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को दी करारी शिकस्त
एशियाई गेम्स 2026 में भारत की विमेंस हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने ग्रुप स्टेज में ही इंडोनेशिया को हराया और 17 - 1 से मैच जीत लिया। भारत ने अपने ग्रुप में ये शानदार जीत दर्ज की है। दीपिका, नवनीत और ऋतुजा ने हैट्रिक बनाई है। भारतीय टीम कल थाईलैंड का सामना करेगी।
कबड्डी में भारत ने जापान को पछाड़ा
आज भारत और जापान के बीच खेले गए कबड्डी मैच में भारत ने जापान को हराकर एक शानदार जीत हासिल की है। भारत ने अपने ग्रुप में जापान को 49-24 से हराकर शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम कल साउथ कोरिया से भिड़ेंगी और एशिया कप के खिताब को अपने नाम रखने का सपना जारी रखेगी। भारत ने पिछले एशियाई गेम्स में भी इस खिताब को जीतकर अपने नाम किया था।