पाकिस्तान क्रिकेट बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। PCB भी अपना गुस्सा खिलाड़ियों पर दिखा रहा है, जिसमें मोहम्मद रिजवान और इमाम जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान सुर्खियों में है। शोएब अख्तर ने एक शो में कहा- 'पाकिस्तान क्रिकेट अभी वेंटीलेटर पर है, मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सुधरने में दो साल का समय लगेगा। पीसीबी मौजूदा खिलाड़ियों से बहुत नाराज है, उम्मीद आने वाले नए खिलाड़ियों से बची है।' 

इंग्लैंड से मिली हार से भौखलाया पीसीबी 

हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज से पीसीबी बौखला गया है। जहां इंग्लैंड ने पाकिस्तान को करारी मात दी और 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को पारी से और 103 रन से हराया। दूसरे मैच में पाकिस्तान को 194 रन से हराया, जिसे देख पीसीबी का गुस्सा फूटा और नोटिस जारी कर इमाम, रिजवान के चयन पर सवाल उठाया। पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को बीच सीरीज में बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने की टिप्पणी 

शाहिद अफरीदी ने पीसीबी की रिप्लेसमेंट पर तीखी टिप्पणी दी है। अफरीदी ने कहा कि रिप्लेसमेंट का कोई तुक नहीं है। T20 के खिलाड़ी टेस्ट में क्या करेंगे। पीसीबी को बीच सीरीज में खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। शोएब ने भी टीम के वेंटीलेटर पर होने की टिपणी की। मिस्बाह ने कहा कि विदेशी और देसी कोच के साथ भेदभाव क्यों?

कोच को लेकर मिस्बाह ने दिया बयान 

पूर्व टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक, हाल ही में राष्ट्रीय चयनकरता के पोस्ट से हटाए गए हैं। मिस्बाह ने कहा कि पाकिस्तान में कोच के साथ ऐसा व्यव्हार क्यों? देसी कोच को विदेशी कोच के मुकाबले ज्यादा आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं। मिस्बाह के मुताबिक, उन्हें विदेशी कोच से कोई परेशानी नहीं है। उन्हें ऐसा लगता है कि पीसीबी विदेशी कोच के साथ नरमी रखती है।