महिला क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में शामिल वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन का कार्यक्रम जारी हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को WPL 2027 का पूरा शेड्यूल घोषित किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता के सभी 22 मैच वडोदरा और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने अभियान का आगाज मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

वडोदरा में होंगे पहले 11 मुकाबले

WPL 2027 का पहला चरण वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। यहां 14 से 24 जनवरी तक कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद एक दिन के अंतराल के बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से लीग के बाकी 11 मैच आयोजित होंगे। लीग चरण का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद प्लेऑफ की जंग शुरू होगी।

5 फरवरी को एलिमिनेटर, 7 फरवरी को फाइनल

टूर्नामेंट के प्रारूप के मुताबिक, अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में पहुंचेगी। WPL 2027 का फाइनल 7 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर और फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले इसी मैदान पर होंगे।

WPL 2027 का पूरा शेड्यूल

1. 14 जनवरी: RCB vs MI — वडोदरा

2. 15 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स — वडोदरा

3. 16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs RCB — वडोदरा

4. 17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs MI — वडोदरा

5. 18 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स — वडोदरा

6. 19 जनवरी: RCB vs यूपी वॉरियर्स — वडोदरा

7. 20 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs MI — वडोदरा

8. 21 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स — वडोदरा

9. 22 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs RCB — वडोदरा

10. 23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs MI — वडोदरा

11. 24 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स — वडोदरा

12. 26 जनवरी: MI vs RCB — मुंबई-सीसीआई

13. 27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स — मुंबई-सीसीआई

14. 28 जनवरी: MI vs यूपी वॉरियर्स — मुंबई-सीसीआई

15. 29 जनवरी: RCB vs दिल्ली कैपिटल्स — मुंबई-सीसीआई

16. 30 जनवरी: MI vs गुजरात जायंट्स — मुंबई-सीसीआई

17. 31 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs RCB — मुंबई-सीसीआई

18. 1 फरवरी: MI vs दिल्ली कैपिटल्स — मुंबई-सीसीआई

19. 2 फरवरी: RCB vs गुजरात जायंट्स — मुंबई-सीसीआई

20. 3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स — मुंबई-सीसीआई

प्लेऑफ

21. 5 फरवरी: एलिमिनेटर (दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें) — मुंबई-सीसीआई

22. 7 फरवरी: फाइनल — मुंबई-सीसीआई

सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

खिताब बचाने उतरेगी RCB

पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया था। अब टीम की नजर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होगी। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस भी तीसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इन दोनों टीमों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स भी खिताब की दौड़ में शामिल होंगी। ऐसे में पांचवें सीजन में एक बार फिर महिला क्रिकेट के कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।