हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर दी है। शो 'हैना मॉन्टेना' से दुनियाभर में मशहूर हुईं माइली साइरस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड और म्यूजिशियन मैक्स मोरांडो के साथ शादी कर ली है। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में बेहद सादगी भरे अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामा। जिसके बाद शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। कपल ने वेडिंग फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। अब इस पोस्ट पर सेलेब्रिटीज के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

शादी की तस्वीरें आईं सामने 

आपको बता दें, माइली और मैक्स ने रविवार यानी 22 नवंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और रोमांस साफ नजर आ रहा है। कभी मैक्स अपनी वाइफ के गालों पर किस करते हुए दिख रहे हैं, तो कभी दोनों एक-दूसरे के करीब बैठकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। माइली ने अपनी शादी में सफेद रंग का खूबसूरत सिल्क गाउन पहना। फुल स्लीव्स, बैकलेस डिजाइन और लंबी ट्रेल वाले इस गाउन में उनका ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। उन्होंने अपने बालों का जूड़े बनाया, जिससे उनका लुक काफी एलिगेंट दिखाई दिया। 

प्राइवेट सेरेमनी में माइली ने की शादी 

वहीं, मैक्स ब्लैक सूट और टाई में बेहद हैंडसम लगे। इस वेडिंग फोटोशूट में दोनों का पेट गोल्डन रिट्रीवर भी दिखाई दे रहा है। उसके गले में फूलों वाला कॉलर था, जो देखने में बेहद क्यूट लगा। आपको बता दें, माइली और मैक्स ने अपनी शादी को ज्यादा ग्रैंड बनाने की जगह इसे प्राइवेट रखने का फैसला लिया। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। ये शादी 21 नवंबर को हुई है। शादी से पहले 20 नवंबर को रिहर्सल डिनर हुआ था। अब शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने कमेंट में इस न्यूली मर्रिएस कपल को बधाइयां दी हैं।

ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी 

आपको बता दें, माइली और मैक्स की लव स्टोरी काफी मजेदार है। दोनों एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे। साल 2021 में उनके रिलेशनशिप की खबरें आए लगीं और धीरे-धीरे दोनों करीब आते गए। दिसंबर 2025 में माइली के हाथ में डायमंड रिंग देखी गई थी, जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरें सामने आईं। बाद में मैक्स ने जापान में माइली को शादी के लिए प्रपोज किया था और अब ये दोनों ऑफिशियली मैरिड हैं।