अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप अब सोशल मीडिया पर गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। ये दोनों ऑफिशियली अलग हो चुके हैं और ब्रेकअप का कारण भी सामने आ गया है। अविनाश मिश्रा पर चीटिंग के आरोप लगे हैं और कई बातें सामने आ रही हैं। ईशा ने अभी तक इस मामले पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन हाल ही में वो सोशल मीडिया पर अविनाश की स्टोरी का रिप्लाई करते हुए नजर आई थीं। ईशा ने इस दौरान अविनाश को नाम साथ सबुत पेश करने की धमकी भी दी। अब इस मामले में 'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल की एंट्री हो गई है।रजत दलाल खुलकर ईशा के सपोर्ट में उतर आए हैं।
अविनाश और ईशा के बीच शुरू हुआ ब्लेम गेम
आपको बता दें, रजत, ईशा और अविनाश 'बिग बॉस' के एक ही सीजन में नजर आए थे। इस शो में ईशा और अविनाश करीब आए थे और रजत ने ईशा को अपनी छोटी बहन बना लिया था। अब जब छोटी बहन तकलीफ में है तो रजत उसकी ढाल बनकर खड़े हो गए हैं। रजत दलाल ने एक वीडियो शेयर कर अविनाश मिश्रा से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस वीडियो में कई ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल, ब्रेकअप के बाद अविनाश मिश्रा एक क्लब में डीजे के तौर पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने 'बेवफा' गाना प्ले किया और अपनी पर्सनल लाइफ का भी जिक्र किया। इसके कारण ये कंट्रोवर्सी और भी बड़ी हो गई।

रजत ने खोली अविनाश की पोल
अविनाश की इस हरकत से ऐसा लगा जैसे वो ब्रेकअप का ब्लेम ईशा पर डालने की कोशिश कर रहे थे। उनका ये वीडियो वायरल होने के बाद रजत दलाल भड़क गए और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए अविनाश को आड़े हाथों लिया। रजत ने पहले सोशल मीडिया पेजों से रिक्वेस्ट की कि किसी मामले को लेकर पोस्ट करने से पहले उसकी सही जानकारी जुटा लेनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वो ईशा सिंह की बात कर रहे हैं। रजत दलाल ने कहा, 'और महापुरुष भाई तू! प्यार-मोहब्बत बहुत चौड़े में करो...नेशनल टीवी पर फिर तुम्हारा नाड़ा ढीला हो जाए तो कहीं भी सो जाओ और स्टोरी डाल दो कि चीजें प्राइवेट होती हैं। ये बढ़िया है।'

रजत दलाल ने वीडियो जारी कर दी चेतावनी
रजत दलाल ने अपने वीडियो में आगे का, 'चार बार इसे प्यार से समझाया कि ईशा से दूर रह। हमें तुझसे कोई मतलब नहीं है, अपना काम कर बस हमसे दूर रह। स्टोरी इसलिए डाल रहा हूं कि इसने क्लब में जाकर गाना चलाया है बेवफा निकली है तू, क्या प्रोपोगंडा चलाना है कि तू बहुत शरीफ है और तेरे साथ गलत हो गया? मुझे बोल में डालता हूं तेरा चिट्ठा। ईशा डाले न डाले मैं डाल दूंगा एक-एक लड़की के नाम के साथ। किसके साथ क्या? भाई सुधर जा। यहां खतरों के स्टंट नहीं चल रहे, यहां सेफ्टी नहीं मिलेगी, चला जाएगा सब कुछ।' इसके बाद रजत ने हाथ जोड़कर अविनाश से दूर रहने की गुजारिश की है।