रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' लोगों के दिल जीतने में अबतक कामयाब रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी कमाई से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं, रिलीज के तीसरे हफ्ते में विदेशी बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में 'रामायण' कुछ सुस्ती दिखाई दे रही है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में फिल्म 'रामायण' की स्क्रीनिंग को लेकर बड़ा एक बड़ा बदलाव किया गया है। नॉर्थ अमेरिका में ये फिल्म अब पहले के मुकाबले 752 सिनेमाघरों में कम दिखाई जा रही है। 5 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका में ये फिल्म एक बड़े स्तर पर रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को यहां 1,433 सिनेमाघरों में उतारा गया था। 

सिनेमाघरों की संख्या 1,433 से घटकर रह गई 681 

पहले हफ्ते में 'रामायण' को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन दूसरे हफ्ते से फिल्म की स्क्रीन कम होने लगीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 20 नवंबर तक फिल्म 'रामायण' के सिनेमाघरों की संख्या 1,433 से घटकर 681 रह गई। यानी शुरुआती रिलीज के मुकाबले अब ये फिल्म 752 सिनेमाघरों में कम दिखाई जा रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में स्क्रीन कम होना फिल्म इंडस्ट्री में कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर नई फिल्मों को जगह देने के लिए पुराने रिलीज की स्क्रीन घटा दी जाती हैं।

नॉर्थ अमेरिका में कमजोर हुई परफॉरमेंस! 

वहीं, फिल्म 'रामायण' की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो नॉर्थ अमेरिका में इसका परफॉरमेंस धीरे-धीरे कमजोर हुआ है। पहले वीकेंड में फिल्म ने करीब 89.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड में ये कमाई घटकर महज 53 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, तीसरे वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन कुल 18 से 20 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि दूसरे वीकेंड की तुलना में तीसरे वीकेंड में कमाई 60% से भी ज्यादा नीचे आ गई है। स्क्रीन की संख्या में कमी और कलेक्शन में गिरावट से साफ है कि फिल्म अब शुरुआती दिनों जैसा परफॉर्म करने में नाकामयाब साबित हो रही है।

क्या विदेशी बाजार में कमजोर हुई पकड़?

नॉर्थ अमेरिका में कम होती स्क्रीन और घटते कलेक्शन के बाद भी ये कहना सही नहीं होगा कि 'रामायण' कमजोर पड़ रही है। फिल्म ने इस बाजार में अब तक करीब 28 मिलियन डॉलर यानी लगभग 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विदेशी दर्शकों के बीच भारतीय पौराणिक कथाओं और vfx को लेकर दिलचस्पी भी फिल्म के पक्ष में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 19वें दिन तक विदेशी बाजारों से फिल्म 'रामायण' का कुल कलेक्शन लगभग 563 करोड़ रुपये पहुंच चुका था। ऐसे में नॉर्थ अमेरिका में स्क्रीन घटने के बाद भी फिल्म का अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन चर्चा में बना हुआ है।