BJP States Incharge Name Announced: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज दोपहर 36 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी-सह-प्रभारी के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने यह जिम्मेदारी तब तय की है, जब आगामी महीनों में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा ने यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी है। वहीं, राम माधव को उत्तराखंड और सतीश पूनिया पंजाब का प्रभारी बनाए गए। इसके अतिरिक्त पार्टी ने 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्ति की। पार्टी की सूची में चुनाव वाले राज्यों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।