कोलकाताः शाम करीब 7 बज कर 40 मिनट पर उत्तर कोलकाता में शारदा पार्क के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने से 17 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीएम मोदी ने जताई शोक संवेदना
दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। वहीं दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
कैसे हुआ हादसा
चश्मदीदों ने बताया कि दुर्गा पूजा के 91 साल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पंडाल के संकर रास्ते औऱ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि अचानक बारिश होने से लोग पंडाल में अंदर की तरफ भागे,तब भारी भीड़ में कुछ लोग फिसल कर गिर गए,जिससे भगदड़ की सी स्थिति बन गई। घटना के बाद मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी औऱ आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
आयोजकों को हिरासत में लिया
हादसे के बाद पूजा पंडाल कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने आयोजकों को हिरासत में ले लिया है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दुर्घटना पर दुख जताया है और अव्यवस्था के लिए प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार बताया है। टीएमसी का आरोप है कि पूजा पंडाल में पुलिस औऱ भीड़ के प्रबंधन की व्यवस्था तक नहीं की गई, ना ही समय पर एंबुलेंस ही पहुंच पाई।