रविवार को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस दौरान एक्टर घायल हुए और उनके ड्राइवर और एक शख्स को चोट आई थी। ये मामले काफी संगीन था और इसे गंभीरता से लेते हुए फौरन जांच शुरू कर दी गई। इस केस में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर बिश्नोई गैंग ने ली है। जांच के दौरान ये भी पता चला कि हमलावरों के टारगेट पर पहले टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि सलमान खान और अक्षय कुमार थे। ऐसे में बॉलीवुड के दबंग खान की सिक्योरिटी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
बढ़ाई गई सलमान खान की सिक्योरिटी
सलमान खान को पहले भी कई बार बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार तो सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी हुई थी। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं की जा सकती। वैसे तो पहले से ही सलमान खान को सरकार से Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। साथ ही उनकी पर्सनल सिक्योरिटी और है। वहीं, अब सलमान खान की सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गई है। सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सलमान खान के घर के बाहर पुलिस का पहरा
जबसे आरोपियों ने खुलासा किया है कि टाइगर से पहले सलमान खान के घर पर फायरिंग का प्लान था, एक्टर के घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सलमान खान के घर के बाहर के कुछ वीडियो भोई सामने आए हैं। इन वीडियो में एक्टर के घर के बाहर पुलिस वालों का पहरा देखने को मिल रहा है। सभी एक दम सतर्क दिखाई दे रहे हैं। हर खतरे को भांपने के लिए पुलिस वाले चौकन्ने होकर आते-जाते हर शख्स पर नजर रख रहे हैं। हाथों में हथियार और बुलेट प्रूफ जैकेट बताती हैं कि खतरा कितना बड़ा है।
ये स्टार्स भी थे निशाने पर
ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसे लेकर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी कथित तौर पर रेकी की थी। इसके बाद टाइगर श्रॉफ का रूटीन फॉलो किया गया। अब पुलिस इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।