साइनस की समस्या कुछ लोगों के लिए बेहद तकलीफदेह होती है। साइनस 4 तरह का होता है- तीव्र साइनोसाइटिस, मध्यम तीव्र साइनोसाइटिस, जीर्ण साइनोसाइटिस और आवर्तक साइनोसाइटिस। ये कई वजहों से हो सकता है। इसका सबसे अहम कारण जुकाम होता है, जिन्हें इसकी समस्या होती है उन्हें इसका सबसे ज्यादा खतरा रहता है। प्रदूषण भी इस बीमारी कारण हो सकता है। नाक की हड्डी बढ़ना, अस्थमा और खाने में लापरवाही भी साइनस की चपेट में आने के मुख्य कारण बन सकते हैं।
साइनस में किन चीजों से करें परहेज?
अगर आपको भी साइनस की समस्या है तो आपको खुद पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए जैसे- मैदे की चीजें, तले और प्रोसेस्ड फूड, दही, चावल, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, डेरी प्रोडक्ट्स, गन्ने का जूस, बर्फ और ठंडी चीजें। साथ ही तीखा खाने से से भी बचना चाहिए। जो भी चीजें म्यूकस बनती हैं आपको उनका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको ठंडी हवा से दूर रहना चाहिए। खासकर AC में तो बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहिए। हो सके तो धूप में ज्यादा न घूमें और धूल से बचें। इसके अलावा तेज स्मेल यानी स्ट्रांग परफ्यूम से भी दूरी बनाएं रखें।
साइनस में कैसे मिलेगी राहत?
ये तो हो गईं तकलीफों की बात, लेकिन ये भी जान लेते हैं कि साइनस की समाया होने पर ऐसा क्या करें कि आपको थोड़ी राहत मिल सके। सबसे पहले तो आपको हल्के गुनगुने पानी से नहाना शुरू करना चाहिए। इससे आपके बदन की सिकाई होगी और जो म्यूकस या बलगम पिघल जाएगा। इससे आपको सांस लेने में आसानी होगी। गरम पानी पीने से भी राहत मिल सकती है, तो थोड़ा गुनगुना पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा कई और नुस्खे होते हैं जो आराम देते हैं। जैसे दूध में हल्दी और शहद मिलाकर कुछ दिन पीने से काफी फायदा मिलता है।
क्या हैं साइनस के घरेलु उपचार?
काली मिर्च भी आपको राहत दे सकती है। सूप में काली मिर्च डालकर कुछ दिन पीने से सूजन कम हो सकती है और बलगम भी सूख जाता है। टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें गरम पानी में डालकर भाप लेने से सिरदर्द ठीक हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल पदार्थ होते हैं। पानी में तुलसी, काली मिर्च, मिश्री और अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से इस बीमारी में काफी फायदा मिलता है। नींबू भी काफी गुणकारी होता है। पानी में एक नींबू निचोड़कर और शहद मिलाकर पीने से साइनस के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही नाक की नली भी साफ हो सकती है।