टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है। पहले से शादीशुदा और एक बेटे के पिता अर्जुन बिजलानी एक बार फिर शादी करने वाले हैं। 44 साल के एक्टर दोबारा दूल्हा बनने की तैयारी में है और इस खबर को खुद अर्जुन बिजलानी ने कन्फर्म किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है और फिर उनकी पत्नी नेहा स्वामी का क्या होगा? वो कौन है जिससे अर्जुन दूसरी शादी करेंगे? तो इन सभी सवालों के जवाब भी दे देते हैं। अर्जुन किसी और के साथ नहीं बल्कि अपनी पत्नी नेहा के साथ ही दूसरी शादी करने वाले हैं।
अर्जुन फिर करेंगे नेहा से शादी
अर्जुन और उनकी पत्नी नेहा की दूसरी शादी को लेकर चर्चा चल रही है। शादी के 13 साल बाद ये कपल दोबारा सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा है। इस बार फर्क बस इतना होगा कि इन दोनों की शादी किसी प्राइवेट सेरेमनी में नहीं, बल्कि टीवी रियलिटी शो के सेट पर होगी। अर्जुन और नेहा ने खुद अपनी इस खास खुशखबरी की झलक फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने मई 2013 में परिवार और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। अब ये दोनों एक बार फिर शादी की रस्में निभाने जा रही है।
कब होगी अर्जुन और नेहा की दूसरी शादी?
अर्जुन और नेहा 12 दिसंबर को दोबारा शादी करेंगे। इस खास मौके के लिए अर्जुन और नेहा गुरुद्वारे में शादी का कार्ड लेकर पहुंचे थे। वहां दोनों ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ये दोनों काफी खुश नजर आए और उन्होंने पैपराजी से भी शादी में शामिल होने की अपील की। अर्जुन और नेहा की वेडिंग कार्ड की बात करें तो उस पर 12 दिसंबर की तारीख लिखी हुई है। साथ ही इस पर 'समूह विवाह' का जिक्र किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस समारोह में अर्जुन और नेहा के अलावा कुछ और जोड़ियां भी शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
सेट पर होगा समूह विवाह
आपको बता दें, अर्जुन बिजलानी और नेहा की शादी 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' के सेट पर होगी। लेकिन अभी 'समूह विवाह' में शामिल होने वाली दूसरी जोड़ियों को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी इन दिनों रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आ रहे हैं। इस शो में कई सेलिब्रिटी जोड़ियां अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और शादीशुदा जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। अब इसी शो के दौरान अर्जुन और नेहा एक बार फिर शादी की रस्में निभाने वाले हैं। 13 साल बाद दोबारा दूल्हा-दुल्हन बनने को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं।
2013 में हुई थी पहली शादी
वहीं, फैंस के लिए भी ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है क्योंकि उन्हें अपने फेवरेट कपल की शादी का एक और खूबसूरत पल देखने को मिलेगा। अर्जुन और नेहा की लव स्टोरी की बाते करें तो इनकी कहानी किसी फिल्मी की स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में ही अर्जुन को नेहा पसंद आ गई थीं। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 20 मई 2013 में शादी कर ली थी।