पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अपनी लाइफ के सबसे हैप्पी फेज में हैं। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं और ऊपर से इन दोनों के घर डबल खुशियां आई हैं। जुड़वा बेटों के पेरेंट्स बनने के बाद दिव्यांका और विवेक खुशी से फुले नहीं समा रहे। वहीं, अब इनके लाडले 6 महीने के हो गए हैं और इस खुशी के मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दोनों बच्चों की कुछ प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने एक भावुक मैसेज भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

6 महीने के हुए दिव्यांका के बेटे 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 26 नवंबर को अपने जुड़वा बेटों का 6th मंथ बर्थडे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी खूबसूरत फैमिली तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक अपने नन्हे बच्चों के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने बच्चों के चेहरे पब्लिक्ली रिवील नहीं किए हैं। तस्वीरों में भी एक्ट्रेस ने दोनों के चेहरों को नीले दिल वाले इमोजी से ढक दिया है। इसके बावजूद इन तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक की खुशी साफ झलक रही है। फैंस भी इस प्यारी फैमिली को खूब प्यार दे रहे हैं। 

बच्चों के लिए दिव्यांका ने लिखा इमोशनल नोट

तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने अपने दोनों बेटों के लिए एक बेहद खूबसूरत मैसेज ही लिखा। उन्होंने लिखा- 'एक में पापा का चार्म और मम्मा की प्यारी सी मुस्कान है, तो दूसरे में पापा की ताकत और मम्मा जैसा स्वतंत्र स्वभाव है। दो छोटे-छोटे नन्हे इंसान, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दोनों ही हमारा दिल पिघलाने की पूरी काबिलियत रखते हैं। कभी सोचा भी नहीं था कि सुबह इतनी मैजिकल हो सकती है और बिना दांतों वाली ये दो छोटी-छोटी मुस्कानें पूरी दुनिया को इतना मामूली बना सकती हैं। छह महीने पहले, तुम दोनों ने हमारी एकदम प्लांड जिंदगी को बहुत ही खूबसूरत ढंग से पूरी तरह बदल दिया। काश, हमने इस मजेदार हलचल को अपनी जिंदगी में और पहले शामिल कर लिया होता! हमारे प्यारे नन्हे चमत्कारों, तुम्हें 'हाफ बर्थडे' मुबारक!

दिव्यांका रखती हैं बच्चों की प्राइवेसी का ध्यान

आपको बता दें, दिव्यांका और विवेक ने अपने जुड़वा बेटों का नाम दैविक और वैदिक रखा है। दोनों का जन्म 26 मई 2026 को हुआ था। दिव्यांका ने शुरुआत से ही बच्चों की प्राइवेसी का खास ध्यान रखा है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए भी चेहरा छिपाकर रखा है। अब दिव्यांका ने अपने बच्चों के स्वभाव के बारे में भी दिलचस्प बातें बताई हैं। दोनों भाई एक-दूसरे से काफी अलग हैं। वहीं, अब उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के प्यारे-प्यारे कमैंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।