हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ में एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक की खबर कन्फर्म की है। उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और किस्मत में जो लिखा है उसे अपना लिया। ऐसा लग रहा है कि अब वो असलियत को स्वीकार कर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच अब सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आते ही इस पर चर्चा शुरू हो गई है। इस वीडियो में सपना अपनी कलाई पर बने टैटू को लेजर ट्रीटमेंट के जरिए हटवाती नजर आ रही हैं। 

सपना चौधरी ने हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू?

दरअसल, सपना चौधरी ने अपनी कलाई पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवा रखा है। अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें सपना चौधरी टैटू रिमूवल करवा रही हैं। इस दौरान वो खुश और काफी चिल मूड में नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने मूव ऑन कर लिया है। बता दें, ये वीडियो एक सैलून के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। तलाक की खबरों के बीच वीडियो सामने आने के बाद फैंस इसे सपना की जिंदगी में आए बदलावों से जोड़कर देख रहे हैं। 

https://www.instagram.com/reels/DgM1I4rTGi2/

टैटू से परेशान थीं सपना?

हालांकि, सपना ने खुद इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और न ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि ये वीडियो असली है। इसलिए टैटू हटवाने वाले वीडियो पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बता दें, तलाक की खबरों से पहले भी सपना अपने टैटू को लेकर एक खुलासा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान टैटू को मेकअप से छिपाने में उन्हें काफी समय लग जाता है। अब जब सपना पति से अलग हो ही रही हैं, तो शायद उन्होंने उनकी इस निशानी को हटाने का भी फैसला ले लिया है। वैसे भी उनका ये फैसला पेशेवर तौर पर सुविधाजनक साबित हो सकता है। 

टूट गई सपना चौधरी की शादी 

आपको बता दें, सपना चौधरी और वीर साहू ने जनवरी 2020 में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को लंबे समय तक लोगों की नजरों से दूर रखा था। बाद में उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद सपना ने इस रिश्ते को पब्लिक किया था। इस शादी से ये दोनों दो बच्चों का माता-पिता बने। करीब छह साल की शादी के बाद अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला ले लिया है। इनके तलाक की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। दूसरी तरफ अब सपना के टैटू रिमूवल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर लिया है।