केंद्र सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र आमंत्रित करने का अनुरोध किया है। मोदी सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसबंर को करने का प्रस्ताव दिया है।
संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठकें मानसून सत्र का ही हिस्सा होंगी। इसका अर्थ यह है कि यह मीनसून सत्र का अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया था। उसी के तहत यह बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
रिजिजू ने कहा है कि दोनों सदनों की बैठढकें तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती हैं। दरअसल मानसून सत्र में विपक्ष के विरोध के मद्देनज़र संसद के सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं किया गया था, बल्कि 13 अगस्त,2026 को दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए थे।
विपक्ष में खलबली
सरकार के इस प्रस्ताव से विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। विपक्ष का आरोप है कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल लाने की कोशिश के चलते ही सत्रावसान नहीं किया गया था। पिछली बार परिसीमन बिल पास कराने की केंद्र सरकार की कोशिश नाकाम हो गई थी। क्योंकि सरकार दो तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई थी।
पास होगा परिसीमन बिल
समझा जा रहा है कि केंद्र सरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और डीएमके के साथ समझौता करने में कामयाब रही है। हाल ही में एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने अपने बयान में यह संकेत दिया है। हालांकि डीएमके से इस बाबत किसी समझौते के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि इन दोनं दलों से बिल को समर्थन मिलने के बावजूद विधेयक पारित कराना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी से भी सरकार समर्थन की उम्मीद कर रही है। साथ ही विपक्षी दलों के सांसदों को गैरहाजिर कर के दो तिहाई बहुमत जुटाने की संभावना जताई जारही है।
परिसीमन बिल से खौफ क्यों
विपक्षी दलों का मानना है कि परिसीम विधेयक पारित करवा कर मोदी सरकार लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में अपने वोट बैंक के अनुरूप और विपक्षी दलों के वोट समीकरण के विरुद्ध बदलाव कर सकती है। विपक्ष का आरोप है कि असम और जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के जरिए ही बीजेपी ने अपने पक्ष में बदलाव किए हैं। ऐसे में अगर परिसीमन बिल पारित होता है तो बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना नामुमकिन हो जाएगा।
समझा जा रहा है कि मोदी सरकार परिसीमन बिल पारित कर लोकसभा में 544 से बढ़ा कर 850 सीटें करने का इरादा रखती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में परिसीमन से होने वाले बदलाव का जिक्र करते हुए आम राय कायम करने की कोशिश की थी। लेकिन विपक्षी एकजुटता के कारण सरकार की कोशिश नाकाम रही थी।