बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का नाम एक बार फिर साथ जोड़ा जा रहा है। तारा सुतारिया के लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस को कुछ ऐसा नजर आएगा जिसके बाद किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। अब वीर के एक सोशल मीडिया कमेंट ने लोगों का अटेंशन ग्रैब कर लिया और अफवाहों को नया मोड़ दे दिया। दरअसल, वीर पहाड़िया ने अब तारा के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी पोस्ट पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसके बाद फैंस दोनों के बीच पैचअप के कयास लगा रहे हैं।

तारा के बर्थडे वीडियो पर वीर का रिएक्शन

आपको बता दें, सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने हाल ही में तारा सुतारिया के बर्थडे की खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी और इस पोस्ट में तारा ने भी कोलैब किया है। इस वीडियो में तारा अपने दोस्तों के साथ बर्थडे का जश्न मनाती, केक काटती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। ये सेलिब्रेशन तारा के घर पर रखा गया था। लेकिन इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान वीर पहाड़िया के कमेंट ने खींचा। उन्होंने वीडियो के नीचे केक और व्हाइट हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 

वीर के कमेंट से बढ़ी फैंस की उम्मीदें 

वीर के इस छोटे से रिएक्शन ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि शायद दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो इस एक्स कपल को दोबारा साथ आने की सलाह भी दी है। हालांकि, इस एक कमेंट से उनके पैचअप की पुष्टि नहीं की जा सकती। हो सकता है कि ये दोनों अब बस कड़वाहट भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हों और दोनों के बीच दोस्ती हो गई हो। क्योंकि अगर इन दोनों का पैचअप हो जाता तो वीर भी इस बर्थडे पार्टी में तारा के साथ नजर आते।  

पिछले बर्थडे पर साथ थे वीर और तारा 

आपको बता दें, तारा और वीर साल 2025 की शुरुआत में इनकी डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स में साथ दिखकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। नवंबर 2025 में वीर ने तारा के 30वें जन्मदिन पर उनके साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।