हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि वो पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं। अब अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच वो काफी लाइमलाइट में हैं। लेकिन तलाक की खबरों कन्फर्म करने के बाद अब सपना एक नए कारण को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी नजर नहीं आ रहीं और ये देखकर उनके फैंस और शुभचिंतक परेशान हो गए हैं। 

सपना का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ गायब 

आपको बता दें, अब अगर आप इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी को तलाश कर रहे हैं तो आपको उनका प्रोफाइल नहीं मिलेगा। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले भी हैरान हैं और तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं क्योंकि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम के जरिए वो अपने फैंस के साथ तस्वीरें, वीडियो और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब जब उनका अकाउंट सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल की जगह 'Sorry, this page isn't available' का मैसेज दिखाई दे रहा है। 

सामने नहीं आया कारण 

फिलहाल ये पता नहीं लग पाया है कि सपना चौधरी ने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या फिर किसी दूसरी वजह से उनका पेज गायब हो गया है। इस मामले को लेकर अभी तक सपना या उनकी टीम की तरफ से भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अकाउंट गायब होने की असली वजह फिलहाल क्लियर नहीं है। आपको बता दें, सपना का इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसे समय पर गायब हुआ है, जब उनके पति वीर साहू भी अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वीर ने अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम 'प्रिंस एंड प्रॉस्टीट्यूट' का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया था। इस पोस्टर में वीर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही है, जिसने पीछे से उन्हें पकड़ रखा है। 

तलाक को लेकर क्या बोलीं सपना?

वीर के इस पोस्ट के बाद सपना के सोशल मीडिया अकाउंट का अचानक से गायब होना लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा रहा है। सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते की बात करें तो दोनों के तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हाल ही में सपना ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि जब सब कुछ अच्छा था, तब दोनों साथ थे, लेकिन अब परिस्थितियां पहले जैसी नहीं रहीं। उन्होंने ये भी साफ किया कि शादी दो लोगों के बीच का रिश्ता होता है और इससे जुड़े फैसले भी उन्हें ही लेने चाहिए। किसी तीसरे शख्स को इस मामले में अपनी राय नहीं थोपनी चाहिए।