दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को पावरबैंक के कारण आग लग गई। घटना के बाद विमान का रुख हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हालांकि, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में खराबी के कारण आग लग गई। इसके बाद विमान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्री अपने बैगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। केबिन क्रू ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। स घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

इस संबंध में इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट 6E 6115 को एक यात्री के पावरबैंक से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट किया गया। केबिन क्रू ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्थिति को संभाला। तय सुरक्षा नियमों के तहत विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा लैंडिग की गई। इसके बाद एयरलाइन की ओर से यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।