इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई टूटने का ऐलान किया था। कपल ने अपने रिश्ते को खत्म करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था और एक-दूसरे को अनफॉलो करते हुए साथ में सोशल मीडिया पर मौजूद सभी तस्वीरों और वीडियो को हटा दिया था। हालांकि, इस अनाउंसमेंट के कुछ दिन बाद ही पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का पैचअप हो गया है। इन दोनों ने अब फिर से एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। ये कोई कयास नहीं है, बल्कि कपल ने खुद दोबारा साथ आने की खबर सोशल मीडिया पर कन्फर्म की है।
आकृति ने अपने सिर लिया सगाई टूटने का इल्जाम
आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मामले पर सफाई पेश की है और सगाई टूटने का सारा इल्जाम अपने सिर पर ले लिया है। आकृति अग्रवाल ने इस पोस्ट में ये भी रिवील किया कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया था। इस फैसले के पीछे क्या वजह थी। उन्होंने अब एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा है, 'एक पर्सनल सफाई। जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी, तो मैंने अपने करीबी लोगों को ऑपिनियंस को- जो लगता है हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर जानते हैं- में अपने मंगेतर और रिश्ते को कैसे देखती हुई उसे इन्फ्लुएंस करने दिया।'
दूसरों के इन्फ्लुएंस में तोड़ी थी सगाई
आकृति अग्रवाल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि मुझे मिसगाइड किया गया और मैंने ईमानदार से बातचीत किए बिना, जो हम डिजर्व करते थे फैसला ले लिया। में उस फैसले की और उससे जो दुख हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। उसके बाद जब हमने खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर से साथ आने का फैसला किया। साथ में हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है। इस बार मैं चाहती हूं कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से तय हो। जैसा कि हम दोबारा शुरुआत कर रहे हैं, तो प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें।'
पृथ्वी और आकृति ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ
आपको बता दें, पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने फिर से सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है। दोनों ने साथ की जो तस्वीरें और वीडियो हटाए थे अब वो भो दोबारा इनके अकाउंट पर नजर आ रहे हैं। साथ ही आकृति अग्रवाल ने अपनी स्टोरी पर सगाई की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दो हाथ नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल का हाथ थामा हुआ है। अब दोनों को साथ में देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं।