क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोगों की सारा तेंदुलकर के सोशल मीडिया अकाउंट और उनकी पर्सनल लाइफ में काफी दिलचस्पी रहती है। आए दिन सचिन तेंदुलकर की बेटी के रिलेशनशिप रूमर्स उड़ते रहते हैं। वहीं, इस बार सारा का नाम सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं अब इंटरनेट पर चर्चे तो ये भी हो रहे हैं कि राजवीर देओल और सारा तेंदुलकर की शादी होने वाली है। यानी इस बार बात डेटिंग से कहीं आगे बढ़ गई है। लेकिन सब कहां से शुरू हुआ और इन दावों में कितनी सच्चाई है चलिए ये भी जान लेते हैं।  

2027 में होगी सारा तेंदुलकर की शादी?

आपको बता दें, इन दिनों सारा तेंदुलकर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सारा जल्द ही सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इतना ही नहीं वायरल पोस्ट में ये भी बता दिया गया है कि दोनों की शादी साल 2027 में हो सकती है। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई और फैंस के बीच गॉसिप्स शुरू हो गईं। लेकिन अब इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

क्या है सारा और राजवीर की शादी की अफवाहों का सच?

बता दें, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से सारा और राजवीर की शादी को लेकर पोस्ट शेयर किए जा रहे थे। इनमें इस बात का दावा किया गया कि इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई और फिर दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हो गई। पोस्ट में ये तक कहा गया कि राजवीर ने सारा को महंगे तोहफे भेजे हैं। हालांकि, अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है उसके मुताबिक इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। खबरों की मानें तो सारा के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्र ने साफ किया कि सारा और राजवीर एक-दूसरे से आज तक मिले ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सारा सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

कहां से उड़ीं अफवाहें?

सारा और राजवीर की शादी की खबरों की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit के एक पोस्ट के जरिए शुरू हुई थी। लोगों ने इसे शेयर करना शुरू किया तो देखते ही देखते ये खबर फैल गई। अब इस मामले पर सारा के करीबी सूत्रों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि बिना किसी कन्फर्मेशन या क्लैरिफिकेशन के किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर इस तरह की खबरें फैलाना सही नहीं है। बार-बार बोलने से अफवाह सच नहीं होती। फिलहाल न तो तेंदुलकर परिवार और न ही देओल परिवार की तरफ से शादी की अफवाहों पर कोई बयान सामने आया है।