सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी अपने सिग्नेचर पोज के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। ओरी ने अब एक ऐसी हरकत कर दी है कि सोशल मीडिया पर बस उन्हीं के चर्चे चल रहे हैं। अब उनकी एक तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर विवाद खड़ा हो गया है। इस फोटो में ओरी के साथ उनकी दोस्त और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर एक पार्टी की है जिसमें बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोगों ने ओरी के पोज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

ओरी और अनन्या की तस्वीर पर उठे सवाल 

दरअसल, वायरल हो रही फोटो में ओरी का हाथ अनन्या के सीने के पास नजर आ रहा है। इसी को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। आपको बता दें, ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में से जिस पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान गया, वो अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ मस्ती करते हुए थी। शुरुआत में ये तस्वीरें किसी पार्टी की यादों जैसी लग रही थीं, लेकिन अनन्या के साथ एक तस्वीर सामने आते ही सब कुछ बदल गया। वायरल फोटो में ओरी अनन्या पांडे के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए ओरी का हाथ अनन्या के सीने पर रखा दिखाई दे रहा है। 

क्या ओरी ने तोड़ी अनन्या के साथ अपनी सीमा?

इस फोटो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अनकंफर्टेबल बताया और ओरी के पोज को क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह फोटो खिंचवाने की क्या जरूरत थी। वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में अनन्या के लिए इंसाफ की मांग तक कर डाली। हालांकि, तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जब ओरी ने अनन्या पांडे को छुआ तो वो बिल्कुल भी असहज नहीं थीं। फोटो में अनन्या स्माइल करते हुए पोज दे रही हैं और उनका एक हाथ पॉकेट में दूसरा हाथ ओरी की कमर पर नजर आ रहा है। दोनों न कैमरे के सामने चिपककर पोज दिया है। 

ओरी के 'गलत टच' पर भड़के यूजर्स 

एक तस्वीर में शनाया कपूर अनन्या और ओरी को हग करती हुई नजर आ रही हैं और इस दौरान अनन्या बेहद खुश और एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसे में इस तस्वीर को लेकर ओरी को जज नहीं किया जा सकता। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को इन दोनों की करीबी कुछ खास पसंद नहीं आ रही। मस्ती-मस्ती में इन दोनों ने लोगों को बातें करने और ट्रोल करने का कारण दे दिया है। लोग अब ओरी के फोटो खिंचवाने के तरीके को गलत और घटिया बता रहे हैं।