बॉलीवुड गलियारों से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर दो बॉलीवुड सेलेब्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला कि सभी की आंखें खुली रह गईं। अब एक बार फिर बॉलीवुड में बदलते रिश्तों का खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। एक ऐसी मुलाकात हुई है जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, अब शाहिद कपूर और सैफ अली खान के बीच मुलाकात हुई है और ये दोनों एक-दूसरे के साथ जिस तरह पेश आए हैं, वो दखकर यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।
सैफ और शाहिद का वीडियो वायरल
आपको बता दें, सैफ अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पति हैं, जबकि शाहिद कपूर उनके एक्स बॉयफ्रैंड हैं। सैफ से शादी करने से पहले बेबो ने शाहिद को डेट किया था और ये दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस भी थे। 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान बेबो और शाहिद का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद इन दोनों के बीच गहरा तनाव देखने को मिला। कई पब्लिक इवेंट्स में ये दोनों एक-दूसरे को खुलेआम इग्नोर करते हुए नजर आए। हालांकि, अब हालात बदल चुके हैं और कई साल बाद जाकर करीना और शाहिद अपने बीच की कड़वाहट भूला दी है।
करीना के बाद सैफ ने लगाया शाहिद कपूर को गले
पिछले 2-3 इवेंट्स में करीना और शाहिद को एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी देखा गया था। वहीं, अब सैफ अली खान और शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस छोटे से वीडियो ने फैंस को हैरान और साथ ही खुश भी कर दिया है। बता दें, वीडियो में शाहिद एक दरवाजे के पास खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे होते हैं। तभी सैफ वहां पहुंचते हैं और दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं और फिर गले मिलते हैं। कुछ देर दोनों के बीच बातचीत होती है और फिर दोनों वहां से निकल जाते हैं। भले ही ये मुलाकात छोटी-सी थी, लेकिन इसने फैंस का पूरा ध्यान खींच लिया।
फैंस वीडियो देख रह गए हैरान
आपको बता दें, कुछ समय पहले शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में नजर आई थीं। इस दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत भी हुई थी। वहीं, अब सैफ और शाहिद का ये वीडियो साबित करता है कि पुराने रिश्तों के बावजूद ये बॉलीवुड सेलेब्स अब एक-दूसरे के साथ अच्छा संबंध बनाए हुए हैं। शाहिद और सैफ का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल इन दोनों की मुलाकात इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।