Uttarakhand BJP News : उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए भाजपा (BJP) ने सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। खास बात है कि पार्टी ने प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए जो प्रभारी नियुक्त किए हैं, उनमें सिर्फ 3 महिलाएं हैं। इन महिला प्रभारियों में देहरादून ग्रामीण की सहसपुर सीट, ऋषिकेश की डोईवाला सीट और हरिद्वार ग्रामीण की रानीपुर सीट शामिल हैं। यह सूची आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद सार्वजनिक की गई।

बूथ स्तर पर ही मजबूती की रणनीति

2027 के चुनावी रण से पहले इन संगठनात्मक नियुक्तियों को बेहद अहम माना जा रहा है। इस लिस्ट के माध्यम से प्रभारियों को उनके संगठनात्मक जिलों अंतर्गत आने वाले अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसमें उत्तरकाशी से लेकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और कुमाऊं मंडल तक के सभी इलाके शामिल हैं।

प्रभारी जमीनी स्तर पर कैडर को करेंगे सक्रिय

राजनीतिक गलियारों में भाजपा को हमेशा इलेक्शन मोड में रहने वाली पार्टी माना जाता है। इन प्रभारियों की मुख्य जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार बैठकों का दौर चलाना, जमीनी स्तर पर पार्टी कैडर को सक्रिय रखना। स्थानीय स्तर पर पनप रहे असंतोष को समय रहते दूर करना होगी। इन नेताओं को मुख्य रूप से सरकार और संगठन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभानी होगी।

विधानसभावार सूची

उत्तरकाशी : पुरोला से डॉ. मनवीर सिंह बिष्ट, यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान तथा गंगोत्री से जगमोहन चंद।

चमोली : बद्रीनाथ से रामचंद्र गौड़, थराली से विनोद नेगी, कर्णप्रयाग से ऋषि प्रसाद सती।

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ से वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग से समीर मिश्रा।

टिहरी : घनसाली से राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग से चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्रनगर से खेम सिंह चौहान, प्रतापनगर से जोत सिंह बिष्ट, टिहरी से सत्ते सिंह राणा, धनोल्टी से सीताराम भट्ट।

देहरादून ग्रामीण : चकराता से बचन सिंह पंवार, विकासनगर से आशिष रावत, सहसपुर से श्रीमती मधु भट्ट।

देहरादून महानगर : धर्मपुर से अरुण मित्तल, रायपुर से ओपी कुलश्रेष्ठ, राजपुर रोड से अभिषेक शर्मा, देहरादून कैंट से भुवन विक्रम डबराल, मसूरी से विनय गोयल।

ऋषिकेश : डोईवाला से श्रीमती अनुराधा वालिया, ऋषिकेश से रविंद्र वाल्मीकि।

हरिद्वार : हरिद्वार से गोविंद अग्रवाल, रानीपुर से शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर से महेंद्र काला, लक्सर से नितिन गौतम, हरिद्वार ग्रामीण से विशाल गुप्ता।

रुड़की : भगवानपुर से हरजीत सिंह, झबरेड़ा से सुशील चौहान, पिरान कलियर से अजय टांक, रुड़की से संदीप गोयल, खानपुर से डॉ. जयपाल चौहान, मंगलौर से श्यामवीर सैनी।

पौड़ी : पौड़ी से मेहरबान सिंह रावत, श्रीनगर से विजय कपरवाण, चौबट्टाखाल से दर्शन दानू।

कोटद्वार : यमकेश्वर से गिरीश डोभाल, लैंसडाउन से सुमन कोटनाला, कोटद्वार से सुरेंद्र मोधा।

पिथौरागढ़ : धारचूला से सुरेश जोशी, डीडीहाट से राजेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से दीपक कार्की, गंगोलीहाट से लोकेश भट्ट।

बागेश्वर : कपकोट से बसंत जोशी, बागेश्वर से गोविंद सिंह दानू।

रानीखेत : द्वाराहाट से रमेश बड़थ्वाल, सल्ट से ललित लटवाल, रानीखेत से इन्द्र सिंह फर्स्वाण।

अल्मोड़ा : सोमेश्वर से दीप भगत, अल्मोड़ा से देवेंद्र सिंह भैला, जागेश्वर से ललित सिंह दोसाद।

चंपावत : लोहाघाट से श्याम नारायण पांडे, चंपावत से सुभाष बगोली।

नैनीताल : लालकुआं से कौस्तुभानंद जोशी, भीमताल से गोपाल रावत, नैनीताल से रवि मोहन अग्रवाल, हल्द्वानी से कमल नयन जोशी, कालाढूंगी से अरविंद पडियार, रामनगर से सचिन शाह।

काशीपुर : जसपुर से गिरीश चंद्र तिवारी, काशीपुर से मनीष अग्रवाल, बाजपुर से राम महरोत्रा और गदरपुर से सरदार मंजीत सिंह।

उधमसिंह नगर : रुद्रपुर से दान सिंह रावत, किच्छा से अनिल चौहान, सितारगंज से विजय मंडल, नानकमत्ता से दीपक मेहरा, खटीमा से रामपाल।