'बिग बॉस सीजन 20' में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। यानी 11 कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है। लव गिल, अमन गांधी, उदिति सिंह, यंग, मैरी कॉम, गुल्लू, काजी तौकीर, कनिका मान, स्काउट, माही विज और अर्शिफा खान शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किए गए थे। इनमे से कुछ लोगों के पास 2 तो किसी के पास एक ही लाइफ बची है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इस हफ्ते शो से कोई बाहर होगा? तो आपको बता दें, इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट का एविक्ट होना कन्फर्म है।
इस हफ्ते कटेगा किसका पत्ता?
अब वीकेंड का वार से पहले ये भी जान लेते हैं कि वो कौन है जो इस बार शो को अलविदा कहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते अमन गांधी का एविक्शन होगा। अमन को बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे कम वोट्स मिले हैं। उनकी एक लाइफ पहले ही जा चुकी थी। ऐसे में 'बिग बॉस' के घर में उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। अमन गांधी का एविक्शन लोगों के लिए शॉकिंग नहीं है क्योंकि उनका गेम इतना स्ट्रॉन्ग नहीं था। पिछले कई हफ्तों से सलमान खान लगातार अमन को यहीं बात समझा रहे थे।
क्यों एविक्ट हुए अमन गांधी?
अमन गांधी ने इस शो में अभी तक कोई स्टैंड ठीक से नहीं लिया। वो अपनी बातों से और अपने स्टैंड से खुद ही पीछे हट जाते हैं। जब नकुल और स्काउट ने उनके साथ मजाक किया था तो आमना ने उसी वक़्त उस बात का विरोध नहीं किया उस वक्त वो हंस रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने लड़कियों का सहारा लेकर अपनी बात आगे रखी। उदिति और अर्शिफा मिलकर अमन की तरफ से लड़ रही थीं और ये लड़ाई सिर्फ अमन की थी। लड़कों ने इस पर आपत्ति भी जताई कि ऐसे मामलों में लड़कियों का श्माइल होना ठीक नहीं है। बावजूद इसके अमन अपनी दोस्तों के साथ ही ये मुद्दे को उठाते हुए नजर आए थे।
'बिग बॉस' में अमन का गेम क्यों पड़ा ढीला?
अमन को कम वोट्स मिलने का एक और कारण हो सकता है। इस घर में उनके रिश्ते काफी कंफ्यूजिंग लगते हैं। न तो उनकी दोस्तियां क्लियर हैं और न ही दुश्मनियां। वो बिना पेंदी के लोटे की तरह कभी इधर तो कभी उधर डोलते हुए नजर आते हैं। अमन इस शो में अपनी मजबूत पर्सनालिटी दिखाने में नाकामयाब रहे और ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाए। ऐसे में जनता ने अमन को वोट नहीं दिए और वो शो से बाहर हो गए।