इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी स्पेशल होने वाला है। 'बिग बॉस सीजन 20' में अब काफी कुछ ऐसा हो रहा है कि दर्शक भी सलमान खान का इंतजार कर रहे हैं। जब भी कंटेस्टेंट्स शो में कुछ गलत करते हैं तो सलमान उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। वहीं, गलत करने वालों को सलमान फटकार भी लगाते हैं और सही जाने पर तारीफ करना भी नहीं भूलते। पिछले काफी हफ्तों से सलमान खान लगातार काजी तौकीर की तरफदारी करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन इस हफ्ते वो किसी और के कायल हुए नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट कनिका मान और यंग की जमकर तारीफ करने वाले हैं।
कनिका और गुल्लू की सलमान ने की तारीफ
आपको बता दें, हाल ही में नकुल धुल और गुल्लू की शो पर गंदी लड़ाई हुई है। ये दोनों नेशनल टीवी पर अग्रेसिव हो गए। नकुल को तो हिंसा करने के लिए फौरन शो से भर ही कर दिया गया। वहीं, इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स ने काफी घटिया बर्ताव किया। कोई ओवर रिएक्ट करता हुआ नजर आया, तो किसी ने इस बड़ी लड़ाई में कोई रिएक्शन ही नहीं दिया। हालांकि, कनिका और यंग ने इस मामले को बड़ी ही समझदारी के साथ सुलझाने की कोशिश की थी। उन्होंने नकुल और बाकी घरवालों को भी इस मामले में सबसे सही एडवाइस दी।
कनिका ने पूरा किया सलमान का काम
माही विज जहां झगड़े में आग में घी का काम कर रही थीं। वहीं, कनिका ने शांति से जाकर नकुल को समझाया था कि उन्हें गलत किया है। कनिका की बात सुनकर नकुल खुद गुल्लू से सुलह करने पहुंच गए थे। ऐसे में सलमान खान ने अब कनिका को कहा है कि उन्होंने सलमान का इस हफ्ते का काम अकेले पूरा कर दिया। दूसरी तरफ झगड़े के दौरान यंग को स्काउट और नकुल को कई बार समझाते हुए देखा गया कि शो में फिजिकल नहीं हो सकते और ये करके नकुल ने गलती की है। यंग ने अपने दोस्त स्काउट को भी बताया था कि नकुल का साथ देकर वो भी गलत हो जाएंगे।
घर के सबसे यंग कंटेस्टेंट ने दिखाई समझदारी
जिस तरह से यंग ने अपनी समझदारी दिखाई अब उसके लिए सलमान खान उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सलमान ने कहा कि यंग घर के सबसे छोटी उम्र के सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा लॉजिक की बात की क्योंकि यंग ने ये लाइफ देखी है। सलमान ने यंग को हैट्स ऑफ भी कहा। ये सुनकर यंग और कनिका का दिन बन गया है। उन दोनों के चेहरों पर सलमान से तारीफ पाकर खिल उठे हैं।