बॉलीवुड एक्टर इमरान खान पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इमरान खान हाल ही में अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। इस दौरान एक्टर को मुंबई पुलिस ने डिटेन भी कर लिया था, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। खुद इमरान खान ने डिटेन होने के बाद अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और लिखा था- 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।' अब लग रहा है कि गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान के साथ इस प्रोटेस्ट में शामिल होना इमरान खान को महंगा पड़ने वाला है। 

इमरान खान को प्रोटेस्ट के चक्कर में छोड़ना पड़ेगा देश?

इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने एक बड़ा एक्शन ले लिया है। अब आमिर खान के भांजे को भारत छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। 28 अक्टूबर तक इमरान खान को ये देश छोड़कर जाना होगा। मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया है। इस नोटिस में मुंबई पुलिस ने इमरान खान 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। एक्टर के खिलाफ ये सख्त कार्रवाई क्यों की गई है, इसकी भी एक खास वजह है। किसी पार्टी के खिलाफ आवाज उठाना इमरान खान की गलती नहीं है, बल्कि उनकी नागरिगता इस मामले की असली वजह है। 

इमरान को 28 अक्टूबर तक क्यों छोड़ना होगा भारत?

दरअसल, इमरान खान के पास इंडियन सिटीजनशिप नहीं है। आमिर खान के भांजे इमरान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। ऐसे में उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं बल्कि अमेरिकी पासपोर्ट है। इसके अलावा उनके पास भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड भी है। वहीं, कानून के मुताबिक, अगर आप भारत के नागरिक नहीं हैं तो आप यहां होने वाले किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते। हालांकि, इमरान खान ये भूल कर बैठे और अब उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। 

नागरिकता को लेकर हुआ बवाल 

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान के प्रदर्शन का हिस्सा बनने पर आपत्ति जताई और केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों को पत्र लिखा। इस लेटर में उन्होंने इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने और उन्हें डिपॉजिट करने की डिमांड की। उनका सवाल है कि एक अमेरिकी नागरिक भारत के घरेलू राजनीतिक मामलों और प्रदर्शनों में कैसे शामिल हो सकता है। अब इस शिकायत के बाद इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया जा चुका है।