एक्टर इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में दिखाई दिए थे। इमरान खान को प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई पुलिस ने डिटेन भी किया था और एक्टर ने मीडिया से बातचीत भी की थी। अब जब फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया है, तो इमरान खान के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर तरह-तरह की राय सामने आ रही हैं। कुछ सेलेब्स ने इमरान खान को सपोर्ट किया तो कोई उन्हें देशद्रोही बता रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस पायल रोहतगी का बयान भी सामने आया है। 

पायल ने इमरान प्रोटेस्ट में शामिल होने पर उठाया सवाल 

पायल रोहतगी ने इमरान खान के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में ने इमरान खान को जमकर ट्रोल किया और इस मामले में अपने पॉइंट ऑफ व्यू भी दिया। पायल रोहतगी ने कहा, 'उन्हें इस बात का पता होना चाहिए था कि उन्हें इतनी स्यूपिड चीज नहीं करनी चाहिए। वो भारतीय नागरिक नहीं हैं, वो US सिटीजन हैं। एक तो आप US सिटीजन हो, ऊपर से आप इंडिया में रह रहे हो, काम कर रहे हो। आपने शादी की, लेकिन शायद आपने वीजा नहीं लिया। मुझे नहीं पता शायद उनका तलाक हो चुका है। तो आप प्रोटेस्ट वाली जगह क्यों जा रहे हो?'

इमरान खान को कह डाला बेरोजगार और जॉबलेस एक्टर 

पायल रोहतगी ने आगे और कंट्रोवर्शियल बयान देते हुए कहा, 'बहुत सारे बेरोजगार एक्टर, जॉबलेस एक्टर्स इस तरह के प्रोटेस्ट्स में जाते हैं ताकि वो दिखाई दें क्योंकि वहां मीडिया मौजूद होती है। तो कई सारे जॉबलेस एक्टर्स वहां जाते हैं। मुझे बहुत बुरा लगता है जब कोई इतनी बेवकूफी करता है। इनको ये भी नहीं पता कि प्रोटेस्ट किसके लिए हो रहा है। इनको ये भी नहीं पता होगा कि ज्ञानेश कुमार है या ज्ञानेश गुप्ता है या ज्ञानेश कुमार गुप्ता है। मैंने कई राजनेताओं को देखा जो ज्ञानेश जी का नाम ले रहे थे, लेकिन उन्हें यही नहीं पता था कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता है, या ज्ञानेश कुमार है या ज्ञानेश गुप्ता है। 

प्रदर्शन में शामिल होने के अधिकार पर दिया बयान 

पायल रोहतगी ने आगे कहा, 'जब आपको समझ नहीं आ रहा कि कुछ खास प्रक्रियाएं क्यों अपनाई जा रही हैं और 'डिजिटल इंडिया' को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है, तो मुझे लगता है कि आपको विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर जाने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन लोग वहां गए क्योंकि वहां मीडिया थी।' अपने इस बयान से पायल रोहतगी ने इमरान खान पर जॉबलेस एक्टर का टैग लगा दिया है और विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने को दिखने का एक जरिया बताया है।