बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा के बाद अब अर्जुन कपूर का नाम कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर डेटिंग रूमर्स फैल गए हैं, लेकिन गुरुपर्व के मौके पर साहिबा की एक तस्वीर ने इन अटकलों को फिर से हवा दे दी है। उनकी इस सेल्फी को देखने के बाद अब फैंस इसे उनके रिश्ते का इशारा समझ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या था कि लोगों ने अर्जुन और साहिबा के रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 

साहिबा बाली ने शेयर की अर्जुन संग तस्वीर 

दरअसल, साहिबा बाली ने 24 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं और दोनों ने अपने सिर ढके हुए हैं। इस फोटो के साथ साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया। हैप्पी गुरुपर्व।' साहिबा के इस कैप्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते इस तस्वीर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने इसे दोनों के रिश्ते को पब्लिक करने की कोशिश यानी सॉफ्ट लॉन्च तक बता दिया। 

फोटो में साथ देख लोगों ने लगाए कयास 

आपको बता दें, इस तस्वीर दोनों साथ में बेहद खुश और कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं। गुरुपर्व के मौके पर दोनों ने साथ में गुरुद्वारे में जाकर आशीर्वाद लिया है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठना तो बनता है। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अब इन अटकलों को रोकने के लिए अर्जुन कपूर या साहिबा बाली का चुप्पी तोड़ना बाकी है। याद दिला दें, अर्जुन और साहिबा के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें पहली बार जुलाई 2026 में चर्चा में आई थीं। उस समय दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला देखने पहुंचे थे। मैच के दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। 

पहले भी उड़ीं डेटिंग की अफवाहें 

साहिबा ने उस समय मजाकिया अंदाज में इन अटकलों पर रिएक्शन देते हुए अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'हर बात पर भरोसा मत कीजिए।' बता दें, दोनों के बीच सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत भी लगातार लोगों का ध्यान खींचती रही है। अगर साहिबा बाली की बात करें तो वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। वो 'लैला मजनू' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल अर्जुन और साहिबा की गुरुपर्व वाली सेल्फी इंटरनेट पर गॉसिप का कारण बन गई है।