11 November 2026 Bank Open Or Closed : आप कल यानी 11 नवंबर 2026 को अपनी बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी कामकाज निपटाने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार कल कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। वैसे, सभी जगह बैंक बंद नहीं रहेंगे, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके सूबे में Bank Branch खुले हैं अथवा नहीं। बुधवार को मुख्य रूप से सिक्किम, मणिपुर, यूपी, बंगाल, हिमाचल में बैंक बंद रहेंगे। SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक आदि में कामकाज नहीं होगा।

इन राज्यों में बैंक बंद रहने के मुख्य कारण विभिन्न पावन त्योहार हैं:-

  • भैया दूज/ भ्रातृ द्वितीया
  • निंगोल चक्कौबा
  • लक्ष्मी पूजा
  • चित्रगुप्त जयंती

इन खास राज्यों (सिक्किम, मणिपुर, यूपी, बंगाल, हिमाचल) को छोड़ बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा।

आज भी कई राज्यों में बैंक बंद

RBI कैलेंडर के मुताबिक 10 नवंबर को विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम में शाखाएं नहीं खुली हैं।

नवंबर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

10 नवंबर : गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष होने की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद हैं।

11 नवंबर : भैया दूज, निंगोल चक्कौबा, लक्ष्मी पूजा, चित्रगुप्त जयंती के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में बैंकों की छुट्‌टी है।

13 नवंबर : वांगला त्योहार होने से शिलांग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

16 नवंबर : छठ पर पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।

20 नवंबर : इगास-बग्वाल के कारण देहरादून में बैंकों की छुट्टी होगी।

23 नवंबर : सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर : गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर जैसे बड़े शहरों एवं राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।