Samart Choudhary Suspend Officers : बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में उस वक्त भूचाल आ गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता की शिकायतों पर त्वरित और कड़ा एक्शन लेते हुए 15 लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित किए गए राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान सामने आई शिकायतों के आधार पर की गई है।
सहयोग शिविर में खुली अधिकारियों की पोल
आज पटना के सीएम सचिवालय में राज्यस्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद आम जनता की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। जनता की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने संबंधित विभागों के प्रमुखों और जिलाधिकारियों को मामलों का तुरंत समाधान करने के सख्त निर्देश दिए थे। मगर, समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई अधिकारियों ने सहयोग कार्यक्रम के तहत आए हुए आवेदनों का समय पर निपटारा नहीं किया, मामलों में भारी लापरवाही बरती और जनता की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने के बजाय उन्हें लटकाए रखा। इस गंभीर कोताही को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिना कोई ढिलाई बरते तत्काल प्रभाव से 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन सबके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने के भी कड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं।
किन-किन अधिकारियों और कर्मचारियों पर गिरी गाज?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस कड़े एक्शन की चपेट में विभिन्न जिलों में तैनात कई अंचलाधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), कार्यपालक पदाधिकारी, इंजीनियर और राजस्व कर्मचारी आए हैं।
निलंबित कर्मियों की सूची
जयप्रकाश– अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर (जिला-मुंगेर)
अर्चना कुमारी– अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर (जिला-मुंगेर)
रवि रंजन– प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर (जिला-भोजपुर)
संजीव कुमार– अंचल अधिकारी, कोढ़ा (जिला-कटिहार)
संतोष कुमार सुमन– अंचल अधिकारी, नवगछिया (जिला-भागलपुर)
पंकज कुमार– अंचल अधिकारी, फारबिसगंज (जिला-अररिया)
रमेश कुमार– अंचल अधिकारी, बोधगया (जिला-गया)
रंजीत कुमार उपाध्याय– अंचल अधिकारी, मखदुमपुर (जिला-जहानाबाद)
प्रियंका सिंह– अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज (जिला-सुपौल)
वीणा वैशाली– कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही (जिला-सुपौल)
रोहित कुमार दुबे– सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (जिला-शेखपुरा)
भोलानाथ– कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, कुढ़नी (जिला-मुजफ्फरपुर)
श्याम बाबू राय– कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मझौलिया (जिला-पश्चिम चंपारण)
पवन कुमार– कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सुरसंड (जिला-सीतामढ़ी)
शुभम कुमार– राजस्व कर्मी, तत्कालीन पदस्थापन-उचकागांव (वर्तमान पदस्थापन-बाजपट्टी, सीतामढ़ी, जिला-गोपालगंज)