दुनिया के कई देशों में Gen Z यानी युवा पीढ़ी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, अभिव्यक्ति की आजादी और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन राजनीतिक बदलाव तक पहुंचा, केन्या में टैक्स संबंधी विधेयक वापस लेना पड़ा, जबकि नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। इंडोनेशिया और मोरक्को में भी युवाओं ने सरकारी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े सवाल उठाए।