BS-6 News : भारत सरकार ने BS-6 वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के लागू होने के बाद अब BS-6 गाड़ियों के मालिकों को बार-बार PUC बनवाने या रिन्यू कराने की झंझट से राहत मिल गई है। ये नियम राजपत्र में प्रकाशित होते लागू हो चुके हैं।

BS-6 गाड़ियों के लिए नई PUC वैधता की शर्तें

सरकार की ओर से जारी नए नियमों के तहत अलग-अलग श्रेणी और उम्र के BS-6 वाहनों के लिए सर्टिफिकेट की वैधता तय की गई है। नई गाड़ी खरीदने वाले मालिकों को 3 साल तक PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। 6 साल तक पुरानी BS-6 गाड़ियों के लिए PUC प्रमाणपत्र की वैधता 3 साल तक रहेगी। परिवहन वाहनों को अब हर साल के बजाय हर 2 साल में PUC सर्टिफिकेट बनवाना होगा। 6 साल से अधिक और 10 साल तक पुरानी BS-6 गाड़ियों के लिए हर साल PUC बनवाना अनिवार्य होगा। 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

वाहन की श्रेणी/ उम्र नई PUC वैधता अवधि

  • नई BS-6 गाड़ी 3 साल
  • 6 साल तक पुरानी BS-6 गाड़ी 3 साल
  • BS-6 परिवहन वाहन हर 2 साल
  • 6 से 10 साल पुरानी BS-6 गाड़ी हर 1 साल
  • 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-6 गाड़ी हर 6 महीने

BS-6 से पहले वाले वाहनों का क्या होगा?

इस नए फैसले में केवल BS-6 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को राहत दी गई है। BS-6 से पहले के मानकों वाले पुराने वाहनों के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन वाहनों को पहले से तय पुराने नियमों के अनुसार अपनी प्रदूषण वैधता बनाए रखनी होगी।

रिन्यूअल की तारीख को लेकर क्या हैं नए नियम?

केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में किए गए इस संशोधन के तहत सर्टिफिकेट की तारीख शुरू होने को लेकर भी स्थिति साफ की गई है। आप मौजूदा PUC सर्टिफिकेट के खत्म होने के 10 दिन पहले नया सर्टिफिकेट जारी कराते हैं तो नई अवधि पुराने प्रमाणपत्र की समाप्ति की तारीख से मानी जाएगी। आप समाप्ति की तारीख से पहले रिन्यू कराते हैं तो इसकी अवधि नई तारीख से शुरू होगी। सर्टिफिकेट खत्म होने के बाद रिन्यू कराया जाता है तो भी वैधता नई तारीख से लागू होगी।

पुराने प्रमाण-पत्रों पर कब लागू होंगे नए नियम?

सरकार ने कहा है कि नियम लागू होने से पहले जारी किए गए PUC सर्टिफिकेट की वैधता अपने आप नहीं बदलेगी। ये नए नियम केवल अधिसूचना और राजपत्र में प्रकाशन के बाद जारी किए जाने वाले PUC प्रमाण-पत्रों पर ही लागू होंगे।