छठ महापर्व समाप्त हो चुका है। छठ के लिए बिहार और पूर्वांचल से दूसरे राज्यों में काम और पढ़ाई के लिए लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 80 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। पटना और आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और दक्षिण भारत के कई शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें नवंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों पर होगा। इससे यात्रियों को घर लौटने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली के लिए कई स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए पटना से नई दिल्ली और आनंद विहार तक कई विशेष ट्रेनें उपलब्ध कराई गई हैं।
- 02253 और 02251: पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें निर्धारित दिनों में चलेंगी।
- 04087: पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
- 04067: पटना-नई दिल्ली स्पेशल 23 नवंबर तक रोजाना उपलब्ध रहेगी।
- 03293: पटना-आनंद विहार स्पेशल 21 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
- 04095: पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी।
- 03257 और 03231: दानापुर से आनंद विहार के लिए भी विशेष ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर चलाई जा रही हैं।
हावड़ा, सियालदह और आसनसोल के लिए भी सुविधा
पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।
- 02024: पटना-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
- 03136: पटना-सियालदह स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
- 03512: पटना-आसनसोल स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहेगी।
चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए साप्ताहिक ट्रेनें
- पंजाब और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
- 04511: पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
- 04615: पटना-फिरोजपुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी।
दक्षिण भारत और राजस्थान के यात्रियों को भी राहत
दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (03253) 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, पटना-मदार स्पेशल (09602) 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।
अलग-अलग रूटों पर कितनी स्पेशल ट्रेनें?
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न रूटों पर 80 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
- दिल्ली और आनंद विहार रूट: 14 ट्रेनें
- मुंबई, पुणे और उधना रूट: 19 ट्रेनें
- कोलकाता, हावड़ा और सियालदह रूट: 12 ट्रेनें
- अहमदाबाद और गुजरात रूट: 7 ट्रेनें
- चंडीगढ़, अमृतसर और पंजाब रूट: 8 ट्रेनें
- दक्षिण भारत के रूट: 9 ट्रेनें
- राजस्थान और अन्य पश्चिमी रूट: 5 ट्रेनें
- पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय रेलखंड: 8 ट्रेनें
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने और यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित स्पेशल ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवन ऐप की मदद ली जा सकती है। छठ के बाद घर से कामकाज की जगह लौटने वाले यात्रियों के लिए ये स्पेशल ट्रेनें काफी मददगार साबित हो सकती हैं। हालांकि, हर ट्रेन का परिचालन अलग-अलग तारीखों और दिनों के अनुसार निर्धारित है।